यह भगदड़ अभिनेता और राजनेता विजय की पार्टी टीवीके की एक रैली में मची
39 लोगों की दर्दनाक मौत, 16 महिलाएं और 10 बच्चों की मौत हो गई। 51 लोग ICU में भर्ती
डिजीटल डेस्क न्यूज़। तमिलनाडू राज्य के करूर में भगदड़ मचने से 39 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। यह भगदड़ अभिनेता और राजनेता विजय की पार्टी टीवीके की एक रैली में मची। मरने वालों में 16 महिलाएं और 10 बच्चों की मौत हो गई। वहीं 51 लोग ICU में भर्ती हैं। बताया जा रहा है कि रैली में अनुमान से ज़्यादा भिड़ आ गई थी। वहीं विजय खुद अपने तय समय से देरी से पहुंचे। तेज धूप में ज्यादा समय तक खड़े रहने की वजह से कुछ लोग बेहोश हो गए। जिसके वजह से भगदड़ मच गई।

डीजीपी ने भगदड़ को लेकर कही ये बात
भगदड़ को लेकर तमिलनाडु के कार्यवाहक डीजीपी जी. वेंकटरमन ने कहा कि रैली के लिए दोपहर 3 बजे से रात 10 बजे तक की अनुमति दी गई थी। डीजीपी ने कहा कि भीड़ सुबह 11 बजे से ही इकट्ठा होने लगी थी, उन्होने कहा कि जब शाम 7:40 बजे विजय पहुंचे तब तक लोग बिना खाना-पिना के घंटों इंतज़ार कर रहे थे।
डीजीपी वेंकटरमन ने कहा कि हमने पुलिस द्वारा उठाए जा रहे कदमों की समीक्षा की। इससे पहले टीवीके की रैलियों में कम भीड़ जुटती थी लेकिन इस बार उम्मीद से कहीं ज़्यादा भीड़ जुटी। हालांकि आयोजकों ने करूर में एक बड़े मैदान का अनुरोध किया था और लगभग 10,000 लोगों के आने की उम्मीद थी, लेकिन लगभग 27,000 लोग ही इकट्ठा हुए। विजय जिस प्रचार स्थल पर जनता को संबोधित करने वाले थे वहां 500 से ज़्यादा पुलिसकर्मी तैनात किए गए थे। डीजीपी वेंकटरमन ने कहा कि विजय ने खुद पुलिस की भूमिका की सराहना की लेकिन ज़ोर देकर कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं को भीड़ प्रबंधन की ज़िम्मेदारी लेनी चाहिए। इसका मतलब यह नहीं है कि 27,000 की पूरी भीड़ के बराबर संख्या में पुलिस तैनात की जाए. इस दुखद घटना के कारणों का पता जांच के बाद ही चलेगा. एक सदस्यीय आयोग का गठन पहले ही किया जा चुका है। डीजीपी ने बताया कि मृतकों में 12 पुरुष, 16 महिलाएं और 10 बच्चे शामिल हैं. घटना को बेहद दुखद बताते हुए उन्होंने कहा कि भीड़ उम्मीद से कहीं ज़्यादा थी. हालांकि, 500 से ज़्यादा पुलिस अधिकारी अभिनेता-राजनेता विजय को जिस कार्यक्रम स्थल पर भीड़ को संबोधित करना था, वहां पुलिस बल तैनात थे।




















Discussion about this post