जीतने के बाद भारत की टीम सोमवार रात मुंबई एयरपोर्ट पहुंची, हुआ जोरदार स्वागत
टीम इंडिया ने PCB-ACC चीफ मोहसिन नकवी का बायकॉट किया और उनसे ट्रॉफी लेने से मना कर दिया
डिजिटल डेस्क न्यूज़/स्पोर्ट्स। एशिया कप में भारतीय क्रिकेट टीम ने अपने शानदार खेल से पाकिस्तान क्रिकेट टीम को बुरी तरह हराकर मुकम्मल जीत हासिल की और पूरे भारत को गदगद कर दिया। भारत हर एक क्रिकेट प्रेमी क्रिकेट खिलाड़ियों के शानदार खेल से सड़कों पर उतर कर मजबूर हो गया और जश्न मनाकर खुशी जाहिर की। अब एशिया कप जीतने के बाद भारत की टीम सोमवार रात मुंबई एयरपोर्ट पहुंची। यहां टीम का जोरदार स्वागत किया गया। टीम ने फाइनल में पाकिस्तान को हराया।

टीम इंडिया ने PCB-ACC चीफ मोहसिन नकवी का बायकॉट किया और उनसे ट्रॉफी लेने से मना कर दिया। ट्रॉफी विवाद पर कप्तान सूर्या ने कहा- पाकिस्तान को जवाब देना जरूरी था।
उन्होंने आगे कहा- ‘मेरा और गंभीर का रिश्ता भाई जैसा है। गंभीर भाई जो भी इशारा करते हैं, मैं बिना सोचे वही करता हूं।

35 साल के सूर्या ने एशिया कप जीतने के बाद कोच के साथ अपने तालमेल पर बात की। दोनों के बीच का जुड़ाव 2012 के समय का है। जब गंभीर ने 2012 में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) को पहला IPL टाइटल जिताया था, तब सूर्या वाइस कैप्टन थे। भारत की इस धमाकेदार जीत से पूरे देश में खुशी की लहर छाई है।
आखिरी ओवर में 5 विकेट से हराया
भारत ने एशिया कप का खिताब नौवीं बार अपने नाम कर लिया है। टीम इंडिया ने रविवार रात साढ़े चार घंटे चले फाइनल में पाकिस्तान को आखिरी ओवर में 5 विकेट से हरा दिया।
ऑपरेशन सिंदूर का भी असर दिखा
बता दें 20 दिन तक चले टूर्नामेंट में पहलगाम आतंकी हमले और ऑपरेशन सिंदूर का असर भी दिखा। एशिया कप में भारत और पाकिस्तान की टीमें 3 बार टकराईं। भारत ने तीनों मैच जीते, पर पाकिस्तानी खिलाड़ियों से एक बार भी हाथ नहीं मिलाया।

बगैर ट्रॉफी के जीत का जश्न मनाया
भारतीय खिलाड़ियों ने खिताब जीतने के बाद एशियन क्रिकेट काउंसिल के चैयरमैन मोहसिन नकवी से ट्रॉफी लेने से भी मना कर दिया। नकवी पाकिस्तान के गृहमंत्री और PCB चीफ भी हैं। यह बात खास रही कि भारतीय क्रिकेट टीम ने राष्ट्र प्रथम का संदेश देते हुए ट्रॉफी को भी ठुकरा दिया और बगैर ट्रॉफी के जीत का जश्न मनाया। जिसे पूरी दुनिया ने देखा।




















Discussion about this post