-पिछले 21 वर्षों से जारी इस परंपरा को देखने श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी।
-उज्जैन के प्राचीन 56 भैरव मंदिर में बुधवार को भक्तों ने भगवान भैरवनाथ को लगाया भोग
उज्जैन। भैरव अष्टमी पर उज्जैन के प्राचीन 56 भैरव मंदिर में बुधवार को भक्तों ने भगवान भैरवनाथ को 2100 प्रकार की अनोखी वस्तुओं का भोग लगाया। इस अनोखे भोग में 45 प्रकार की देसी-विदेशी मदिरा, गांजा, भांग, चिलम, अफीम, बीड़ी-सिगरेट, तंबाकू पाउच, नमकीन, मिठाइयां, चॉकलेट, ड्राई फ्रूट्स और सुगंधित इत्र तक शामिल थे। पिछले 21 वर्षों से जारी इस परंपरा को देखने श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी।

भागसीपुरा स्थित प्राचीन 56 भैरव मंदिर में हर वर्ष भैरव अष्टमी पर भक्तों द्वारा विशेष भोग का आयोजन किया जाता है। इस वर्ष भोग की संख्या 2100 तक पहुंची। आयोजन समिति के अनुसार, इस विशेष भोग में पारंपरिक प्रसाद के साथ-साथ कई अनूठी चीजें भगवान भैरव को अर्पित की गईं, जिनमें 45 प्रकार की मदिरा, गांजा, भांग, चिलम और विभिन्न प्रकार की सुगंधित वस्तुएं शामिल थीं।




















Discussion about this post