राम चरण की अपकमिंग फिल्म पेड्डी का कुछ पैचवर्क बाकी था।
15 नवंबर और 16 नवंबर के लिए लाल किले और उसके आसपास की लोकेशन में शूटिंग करनी थी
फिल्म पेड्डी 27 मार्च 2026 में रिलीज होने के लिए शेड्यूल है।
डिजिटल डेस्क न्यूज़। देश की राजधानी दिल्ली में 10 नवंबर को लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास हुए धमाके में 13 लोग मारे गए, जबकि कई लोग घायल हुए हैं। जिस जगह ब्लास्ट हुआ, उससे कुछ ही दूरी पर राम चरण की अपकमिंग फिल्म पेड्डी की शूटिंग होनी थी। हालांकि उन्होंने पहले ही लाल किले में शूटिंग करने की इजाजत ले ली थी, हालांकि अब धमाके के बाद सारी बुकिंग कैंसिल कर दी गई है।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, राम चरण की अपकमिंग फिल्म पेड्डी का कुछ पैचवर्क बाकी था, जिसके लिए टीम को लाल किले और उसके आसपास के इलाकों में शूटिंग की अनुमति मिली थी। हालांकि, अब इस शेड्यूल में बदलाव किया गया है।
राम चरण की टीम ने 15 नवंबर और 16 नवंबर के लिए लाल किले और उसके आसपास की लोकेशन में शूटिंग करनी थी, लेकिन अब ऐसी खबर आ रही है कि बुकिंग कैंसिल होने से शूटिंग नहीं हो सकेगी।
रश्मिका मंदाना भी अपनी अपकमिंग फिल्म की शूटिंग लाल किले के पास करने वाली थीं, हालांकि अब तक उनकी शूटिंग कैंसिल होने की कोई खबर सामने नहीं आ सकी है।
राम चरण की फिल्म पेड्डी 27 मार्च 2026 में रिलीज होने के लिए शेड्यूल है। इसकी शूटिंग लगभग पूरी हो चुकी है। फिल्म के कुछ हिस्से लाल किले के पास शूट हुए हैं, हालांकि इससे जुड़े हुए कुछ पैच वर्क अब भी बाकी हैं।




















Discussion about this post