• Latest
  • Trending
  • All
  • Business
  • Politics
  • World
  • Lifestyle
महानगरों में ओला (Ola), उबर (Uber) और रैपिडो (Rapido) के पहिए थमे, देशव्यापी हड़ताल से लोग परेशान हुए

February 8, 2026
देश में औद्योगिक विकास को नई दिशा मिली है और मध्यप्रदेश भी इस दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

August 18, 2026
भांकरोटा में स्कूल-सोसायटी विवाद गहराया, निवासियों ने रखा अपना पक्ष

July 9, 2026
पुलिस अब सुरक्षा के साथ स्वास्थ्य, शिक्षा, रोजगार एवं कौशल विकास की भी बना रही है मजबूत आधारशिला

June 14, 2026 - Updated on June 15, 2026
पुलिस मुख्यालय में सुरक्षाकर्मियों ने स्वयं को सुरक्षित रखते हुए आग पर काबू पाने की ली ट्रेनिंग

June 13, 2026 - Updated on June 15, 2026
राज्यसभा के लिए तीसरे प्रत्याशी महेश केवट ने भरा नामांकन,सीएम डॉ. मोहन यादव का जीत के लिए दिखा आत्मविश्वास

June 8, 2026
म.प्र. बना निवेश एवं निर्यात का नया केंद्र, लैटिन अमेरिकी देशों में बढ़ रही ‘मेड इन एमपी’ उत्पादों की मांग : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

June 7, 2026 - Updated on June 8, 2026
राज्यसभा चुनाव के लिए मध्य प्रदेश से तरुण चुघ और रजनीश अग्रवाल ने नामांकन भरा

June 6, 2026 - Updated on June 8, 2026
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के काफिले का हिस्सा बनी नई XEV 9e इलेक्ट्रिक कार, अब EV से चलेंगे सीएम

June 3, 2026
ट्विशा शर्मा मौत मामले में जेल गईं पूर्व न्यायाधीश गिरिबाला सिंह और पति समर्थ सिंह,जेल में पहली रात

दिल्ली के मालवीय नगर में रेस्टोरेंट में लगी आग, धुएं और आग की चपेट में आने से 21 की जलकर मौत

मोहन कैबिनेट के बड़े फैसले : प्रदेश के चहुँमुखी विकास, जन-कल्याण और स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को सुदृढ़ करने के लिए 21 हजार 485 करोड़ की मंजूरी

June 2, 2026
मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की पत्नी अमृता फडणवीस ने ई-रिक्शा चलाया

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Tuesday, August 18, 2026
Hindi News; Latest Hindi News, Breaking Hindi News Live, Hindi Samachar (हिंदी समाचार), Hindi News Paper Today | The Mahakoshal Mirror
  • Login
  • Home
  • National
    • World
    • sports
  • State
  • Business
  • Lifestyle/Religion
  • Entertainment
No Result
View All Result

Home Business

महानगरों में ओला (Ola), उबर (Uber) और रैपिडो (Rapido) के पहिए थमे, देशव्यापी हड़ताल से लोग परेशान हुए

tmmirror_site by tmmirror_site
February 8, 2026
in Business, Featured
Reading Time: 1 min read
A A
0
महानगरों में ओला (Ola), उबर (Uber) और रैपिडो (Rapido) के पहिए थमे, देशव्यापी हड़ताल से लोग परेशान हुए
FacebookTwitter

यूनियनों ने केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी को पत्र लिखकर अपनी मांगों की सूची सौंपी है।शनिवार की सुबह से ही दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु, हैदराबाद और कोलकाता जैसे बड़े महानगरों में ओला (Ola), उबर (Uber) और रैपिडो (Rapido) के पहिए थमे हुए नजर आ रहे हैं।

डिजिटल डेस्क न्यूज़/नई दिल्ली। Ola-Uber-rapido Driver Strike: देश में डिजिटल इंडिया की जीवन रेखा माने जाने वाले डिजिटल ऐप-आधारित कैब और डिलीवरी ड्राइवरों ने गत 7 फरवरी 2026 को देशव्यापी हड़ताल का आह्वान किया है। बता दें, शनिवार की सुबह से ही दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु, हैदराबाद और कोलकाता जैसे बड़े महानगरों में ओला (Ola), उबर (Uber) और रैपिडो (Rapido) के पहिए थमे हुए नजर आ रहे हैं।

इस स्ट्राइक के कारण दफ्तर जाने वाले लोगों और एयरपोर्ट-रेलवे स्टेशन जाने वाले यात्रियों को भारी किल्लत का सामना करना पड़ रहा है। कई जगहों पर ऐप पर ‘नो कैब्स अवेलेबल’ का संदेश दिख रहा है या किराया सामान्य से 3-4 गुना ज्यादा बढ़ गया है।

जानें,क्यों हो रही है हड़ताल..?

इस महाहड़ताल का नेतृत्व ‘तेलंगाना गिग एंड प्लेटफॉर्म वर्कर्स यूनियन’ (TGPWU) और ‘इंडियन फेडरेशन ऑफ ऐप-आधारित ट्रांसपोर्ट वर्कर्स’ (IFAT) कर रहे हैं। ड्राइवरों का सबसे बड़ा विरोध केंद्र सरकार की ‘मोटर वाहन एग्रीगेटर गाइडलाइंस 2025’ को लेकर है।

ड्राइवरों का आरोप है कि सरकार ने नियम तो बना दिए, लेकिन कंपनियां इन्हें लागू नहीं कर रही हैं। कंपनियों द्वारा एकतरफा किराया तय करने और भारी कमीशन काटने की वजह से ड्राइवरों की आय न्यूनतम स्तर पर पहुंच गई है, जबकि महंगाई लगातार बढ़ रही है।

ये हैं ड्राइवरों की प्रमुख मांगें…

यूनियनों ने केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी को पत्र लिखकर अपनी मांगों की सूची सौंपी है। उनकी प्रमुख मांगें निम्नलिखित हैं-

न्यूनतम किराए की अधिसूचना: सरकार तुरंत ऐप-आधारित सेवाओं के लिए एक बेस फेयर (न्यूनतम किराया) तय करे, ताकि कंपनियों की मनमानी खत्म हो सके।
निजी वाहनों पर रोक: सफेद नंबर प्लेट वाली गाड़ियों का कमर्शियल इस्तेमाल तुरंत बंद किया जाए, क्योंकि इससे पीली प्लेट (टैक्सी) वाले ड्राइवरों की कमाई प्रभावित हो रही है।
नियामक निगरानी: सरकार एक पर्यवेक्षक नियुक्त करे जो एग्रीगेटर कंपनियों के पारदर्शी किराया ढांचे और कमीशन की निगरानी कर सके।
पैनिक बटन का आर्थिक बोझ: महाराष्ट्र कामगार सभा के अनुसार, पैनिक बटन लगाने के नाम पर ड्राइवरों से करीब 12,000 रुपये वसूले जा रहे हैं, जिसे ड्राइवरों ने अपनी ‘आर्थिक कमर तोड़ने वाला’ कदम बताया है।
‘भारत टैक्सी’ ऐप की लॉन्चिंग
दिलचस्प बात यह है कि यह हड़ताल दिल्ली में सरकार समर्थित ‘भारत टैक्सी’ ऐप की लॉन्चिंग के ठीक बाद हुई है। ‘भारत टैक्सी’ बिना किसी कमीशन और सर्ज प्राइसिंग के काम करने का दावा कर रही है, जिसे ड्राइवर समुदाय एक बड़े विकल्प के रूप में देख रहा है।

इस बीच, विपक्षी सांसदों ने भी संसद में गिग वर्कर्स की सामाजिक सुरक्षा का मुद्दा उठाया है। राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा सहित कई नेताओं ने कंपनियों की ‘शोषणकारी’ नीतियों पर सवाल उठाते हुए ड्राइवरों के लिए बीमा और पेंशन जैसी सुविधाओं की मांग की है।

Tags: Ola-Uber-rapido Driver Strike
Previous Post

मप्र के सीधी जिले से महिला के बाल खींचकर पीटते का वीडियो वायरल, कांग्रेस अध्यक्ष पटवारी ने पोस्ट कर भाजपा को घेरा

Next Post

T20 वर्ल्ड कप में भारत ने अमेरिका को 29 रनों से मात दी, जीत के साथ आगाज

Related Posts

देश में औद्योगिक विकास को नई दिशा मिली है और मध्यप्रदेश भी इस दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

देश में औद्योगिक विकास को नई दिशा मिली है और मध्यप्रदेश भी इस दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

by Ajay Gupta
August 18, 2026
0

डिजिटल डेस्क, भोपाल/नई दिल्ली। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 17 अगस्त को नई दिल्ली में राष्ट्रीय औद्योगिक कॉरिडोर...

राज्यसभा के लिए तीसरे प्रत्याशी महेश केवट ने भरा नामांकन,सीएम डॉ. मोहन यादव का जीत के लिए दिखा आत्मविश्वास

राज्यसभा के लिए तीसरे प्रत्याशी महेश केवट ने भरा नामांकन,सीएम डॉ. मोहन यादव का जीत के लिए दिखा आत्मविश्वास

by tmmirror_site
June 8, 2026
0

डिजिटल डेस्क न्यूज़/ भोपाल। राज्यसभा के लिए भाजपा के तीसरे प्रत्याशी महेश केवट ने सोमवार को अपना नामांकन पत्र जमा...

म.प्र. बना निवेश एवं निर्यात का नया केंद्र, लैटिन अमेरिकी देशों में बढ़ रही ‘मेड इन एमपी’ उत्पादों की मांग : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

म.प्र. बना निवेश एवं निर्यात का नया केंद्र, लैटिन अमेरिकी देशों में बढ़ रही ‘मेड इन एमपी’ उत्पादों की मांग : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

by tmmirror_site
June 7, 2026 - Updated on June 8, 2026
0

मध्यप्रदेश है असीम अवसरों की धरती, यहां निवेश बड़े फायदे का सौदा इंदौर प्राचीन काल में भी था उन्नत व्यापार-व्यवसाय...

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के काफिले का हिस्सा बनी नई XEV 9e इलेक्ट्रिक कार, अब EV से चलेंगे सीएम

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के काफिले का हिस्सा बनी नई XEV 9e इलेक्ट्रिक कार, अब EV से चलेंगे सीएम

by tmmirror_site
June 3, 2026
0

-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ईंधन बचाने की अपील का असर -काफिले के लिए महिंद्रा की नई इलेक्ट्रिक कार XEV 9e...

Next Post
T20 वर्ल्ड कप में भारत ने अमेरिका को 29 रनों से मात दी, जीत के साथ आगाज

T20 वर्ल्ड कप में भारत ने अमेरिका को 29 रनों से मात दी, जीत के साथ आगाज

Discussion about this post

Advertisement

Hindi News; Latest Hindi News, Breaking Hindi News Live, Hindi Samachar (हिंदी समाचार), Hindi News Paper Today | The Mahakoshal Mirror

Copyright © 2026 TMMIRROR Designed and Developed by AjayGupta

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist