20वें एशियाई खेलों के लिए 503 खिलाड़ियों के साथ 246 टीम अधिकारियों और सहयोगी स्टाफ वाले भारतीय दल को मंजूरी दे दी।
अब भारत के दल में कुल 768 सदस्य होंगे जिसमें दल के 19 अधिकारी भी शामिल हैं। इनमें दल प्रमुख सहदेव यादव और मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. दिनशॉ पारदीवाला शामिल हैं।
———————————————————
डिजिटल डेस्क न्यूज़/स्पोर्ट। Asian Games 2026: खेल मंत्रालय ने जापान के आइची-नागोया में 19 सितंबर से शुरू होने वाले 20वें एशियाई खेलों के लिए 503 खिलाड़ियों के साथ 246 टीम अधिकारियों और सहयोगी स्टाफ वाले भारतीय दल को मंजूरी दे दी। मंत्रालय ने पहले इन खेलों के लिए 492 खिलाड़ियों को मंजूरी दी थी लेकिन उम्मीद के मुताबिक कुछ और नाम जोड़े गए हैं जिनमें मुख्य रूप से एथलेटिक्स दल के खिलाड़ी शामिल हैं।
अब भारत के दल में कुल 768 सदस्य होंगे जिसमें दल के 19 अधिकारी भी शामिल हैं। इनमें दल प्रमुख सहदेव यादव और मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. दिनशॉ पारदीवाला शामिल हैं। चोटिल भाला फेंक स्टार नीरज चोपड़ा के बिना उतरने वाले 79 सदस्यीय एथलेटिक्स दल को सबसे अधिक 31 सहयोगी स्टाफ की मंजूरी मिली है। इनमें राष्ट्रीय कोच पी राधाकृष्णन के नेतृत्व में 20 कोच शामिल हैं।
दोनों क्रिकेट टीमों के लिए 20 सहयोगी स्टाफ को मंजूरी दी गई है जिसकी अगुवाई वीवीएस लक्ष्मण करेंगे। भारत 36 खेलों में हिस्सा लेगा। प्रतियोगिता का समापन चार अक्टूबर को होगा।
जानकारी के अनुसार ‘खिलाड़ियों की लिस्ट वही है जिसकी सिफारिश आईओए (भारतीय ओलंपिक संघ) ने की थी, कुछ खिलाड़ियों के नाम को डोपिंग उल्लंघन के कारण हटा दिया गया है, जैसा कि पहले से दर्ज हो चुका है। जिसके लिए अब एशियाई ओलंपिक परिषद की मंजूरी मिल गई है।




















Discussion about this post