डिजिटल डेस्क/स्पोर्ट्स न्यूज़। एशियन गेम्स 2026 में भारतीय वुमन्स हॉकी टीम का शानदार खेल जारी है। ग्रुप-बी में शामिल टीम इंडिया ने अब तक तीन मैच खेले और तीनों बड़े मार्जिन से जीते हैं। खास बात यह रही है कि इन तीनों मैच में भारतीय टीम ने टोटल 56 गोल किए, जबकि सिर्फ 2 गोल खाए हैं।
टॉप-3 गोल स्कोरर भारतीय
इस बार एशियन गेम्स में वुमन्स टीम की कप्तानी सलीमा टेटे संभाल रही हैं। तीनों मैच में उन्होंने तीन ही गोल किए हैं, जबकि दीपिका सहरावत ने भारतीय टीम के लिए सबसे ज्यादा 20 गोल किए। दीपिका ड्रैग-फ्लिक स्पेशलिस्ट और फॉरवर्ड प्लेयर हैं।
टॉप-3 भारतीय गोल स्कोरर में दीपिका के बाद नवनीत कौर का नाम है, जिन्होंने अब तक 9 गोल किए हैं। उनके बाद तीसरा नाम ऋतुजा पिसल का है, जो अब तक 6 गोल कर चुकी हैं।




















Discussion about this post