एशियन गेम्स 2026 में भारत ने 10 दिन में अब तक 45 मेडल जीत लिए हैं। इनमें 4 गोल्ड, 20 सिल्वर और 21 ब्रॉन्ज मेडल शामिल हैं।
—————————————————————————————————–
डिजिटल डेस्क न्यूज़/स्पोर्ट्स डेस्क। एशियन गेम्स 2026 में भारत ने 10 दिन में अब तक 45 मेडल जीत लिए हैं। इनमें 4 गोल्ड, 20 सिल्वर और 21 ब्रॉन्ज मेडल शामिल हैं। भारत फिलहाल मेडल टैली में 12वें नंबर पर है। भारत को सबसे ज्यादा 12 मेडल शूटिंग में मिले हैं।
विथ्या रामराज ने पीटी उषा का रिकॉर्ड तोड़ा
विथ्या रामराज ने एशियन गेम्स 2026 में महिलाओं की 400 मीटर हर्डल्स में ब्रॉन्ज मेडल जीता। उन्होंने 54.75 सेकंड का टाइम निकालकर पीटी उषा का 42 साल पुराना नेशनल रिकॉर्ड तोड़ दिया। उषा ने 1984 लॉस एंजिल्स ओलंपिक में 55.42 सेकंड का रिकॉर्ड बनाया था। विथ्या ने 2023 एशियन गेम्स में इस रिकॉर्ड की बराबरी की थी।
यह विथ्या का इन गेम्स में दूसरा मेडल है। इससे पहले उन्होंने मिक्स्ड 4×400 मीटर रिले में सिल्वर जीता था। 400 मीटर हर्डल्स में वह लगातार दूसरी बार एशियन गेम्स पोडियम पर पहुंची हैं।

10वें दिन भारत का हाल
श्रीशंकर मुरली: लॉन्ग जंप में सिल्वर मेडल जीता।
पारुल चौधरी: महिलाओं की 5000 मीटर रेस में ब्रॉन्ज मेडल जीता। टाइम 15:14.61 रहा।
गुलवीर सिंह: पुरुषों की 1500 मीटर रेस में सिल्वर मेडल जीता। उन्होंने रेस 3:36.72 में पूरी की।
विथ्या रामराज: महिलाओं की 400 मीटर हर्डल्स में ब्रॉन्ज मेडल जीता। 54.75 सेकेंड के साथ पीटी उषा का 42 साल पुराना नेशनल रिकॉर्ड तोड़ा।
ईशा सिंह: महिलाओं की 25 मीटर पिस्टल में सिल्वर मेडल जीता। फाइनल में चीन की जियाओ जियारुइक्सुआन से शूटआउट में हार मिली।
मनु भाकर: महिलाओं की 25 मीटर पिस्टल के मेडल इवेंट तक नहीं पहुंच सकीं।
यशवीर सिंह ने 85.72 मीटर के पर्सनल बेस्ट के साथ सिल्वर मेडल जीता
रोहित यादव ने 84.35 मीटर के थ्रो के साथ ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया।



















Discussion about this post