कांग्रेस ने BJP का प्रोपेगेंडा बताया है।
डिजिटल डेस्क न्यूज़। दिल्ली में कांग्रेस के सुप्रीम कोर्ट मार्च के दौरान महिला पत्रकार ने राहुल गांधी पर धक्का देने और हाथ खींचने का आरोप लगाया। 3 महीने की प्रेग्नेंट पत्रकार ने आरोप लगाए हैं, राहुल गांधी ने उसे धक्का दिया और उसका हाथ जोर से खींचा। कांग्रेस ने इस आरोपों से इनकार किया है। उन्होंने इसे BJP का प्रोपेगेंडा बताया है।
बताया जा रहा है कि कांग्रेस के मार्च के समय जर्नलिस्ट ऋचा पराशर कवरेज कर रही थी। इस दौरान उनके साथ धक्कामुक्की हुई। अब उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पत्रकार ने कहा- मैं भीड़ में नहीं गई थी, मैं सुप्रीम कोर्ट के गेट पर माइक लेकर वहां खड़ी थी, तभी वह (राहुल गांधी) आते हैं। मैंने माइक आगे बढ़ाया। एक बार मैंने माइक हटाया, लेकिन इसके बाद राहुल गांधी बहुत ही गंदे एक्सप्रेशन के साथ आए और धक्का दिया।
महिला पत्रकार ने कहा- इस अफरातफरी का एक वीडियो है जिसमें राहुल गांधी साफतौर पर उसका हाथ खींचते हुए दिख रहे हैं। राहुल गांधी ने मुझे खींचा, इस दौरान मेरा कैमरामैन रिकॉर्ड कर रहा था, इसलिए उन्होंने उसे भी धक्का दे दिया। मैं घुटनों के बल सीढ़ियों पर गिर गई और कैमरामैन मेरे ऊपर गिर गया। इसके बाद 4-5 लोग मेरे ऊपर आकर गिर गए। मेरा फोन टूट गया।
पत्रकार ने कहा- रिकॉर्डिंग में मेरी आवाज को साफ सुना जा सकता है, मैं उनसे बहुत आराम से बात कर रही थी, मैं जानती हूं कि वह विपक्ष के नेता हैं। जब यह सब हुआ तब मैं सांस भी नहीं ले पा रही थी।



















Discussion about this post