प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली के ध्यानचंद राष्ट्रीय स्टेडियम में एशियन गेम्स 2026 में मेडल जीतने वाले भारतीय एथलीट्स से मुलाकात की, PM ने सभी को संबोधित करते हुए कहा कि प्लेयर्स का आत्मविश्वास ही नए भारत की ताकत
डिजिटल डेस्क न्यूज़/नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली के ध्यानचंद राष्ट्रीय स्टेडियम में एशियन गेम्स 2026 में मेडल जीतने वाले भारतीय एथलीट्स से मुलाकात की। इस दौरान PM ने सभी को संबोधित करते हुए कहा कि जब जुनून जीत में बदलता है तो मेडल की चमक चेहरे पर मुस्कान लाती है। PM ने आखिर में कहा कि जो खेलेगा व ही खिलेगा। प्लेयर्स का आत्मविश्वास ही नए भारत की ताकत है।
अपने संबोधन के दौरान PM ने सभी मेडलिस्ट से कहा कि वे कुछ लाइन बोलेंगे, जिसके बाद प्लेयर्स को “हम करके दिखाएंगे” कहना है। इसके बाद PM ने कहा- ‘हर मैदान पर तिरंगे की शान।’ जवाब में एथलीट्स ने कहा- ‘हम करके दिखाएंगे।
भारत ने 85 मेडल जीते, उनमें से 38 मेडल महिला एथलीट्स ने जीते
प्रधानमंत्री ने कहा- ‘मैं खासतौर पर बेटियों की सराहना करना चाहता हूं। भारत ने 85 मेडल जीते, उनमें से 38 मेडल महिला एथलीट्स ने जीते। इनमें 11 गोल्ड हैं। ये मेडल सिर्फ एक संख्या नहीं, बल्कि नए भारत की सशक्त तस्वीर है। आज भारत ऐसे खेलों में भी मेडल जीतता रहा है, जिनमें पहले कभी मेडल नहीं मिला।
‘आज हमारे पूर्व राष्ट्रपति कलाम जी (डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम) की जन्म जयंती भी है। मैं उन्हें भी सादर नमन करता हूं। इस बार एशियाड कई मायनों में यादगार रहा। हॉकी में दोनों मेन्स और वुमन्स टीम ने गोल्ड मेडल जीता। खासकर महिला हॉकी में 44 साल बाद गोल्ड आया है।
28 साल बाद वेटलिफ्टिंग में मेडल जीता
‘क्रिकेट में भी मेन्स और वुमन्स टीम ने लगातार दूसरी बार गोल्ड जीता है। साथ ही अपना रिकॉर्ड भी तोड़ दिया। कबड्डी में भी हमारी दोनों टीम (मेन्स-वुमन्स) ने गोल्ड मेडल जीता। इसी तरह तीरंदाजी में 5 गोल्ड आए हैं। शूटिंग और बॉक्सिंग में शानदार प्रदर्शन किया। हमने 28 साल बाद वेटलिफ्टिंग में मेडल जीता। 1982 के बाद मैराथन में मेडल आया है।
आर्चरी में सबसे ज्यादा गोल्ड
सबसे ज्यादा 5 गोल्ड आर्चरी में जीते
भारत ने इस बार एशियन गेम्स में सबसे ज्यादा 5 गोल्ड आर्चरी में जीते। इसमें 2 सिल्वर और 2 ब्रॉन्ज भी आए।
हालांकि सबसे ज्यादा 24 मेडल एथलेटिक्स में जीते जिसमें 1 गोल्ड, 9 सिल्वर और 14 ब्रॉन्ज शामिल रहे।
इसके बाद शूटिंग में 15 मेडल जीते। इसमें 3 गोल्ड, 8 सिल्वर और 4 ब्रॉन्ज रहे। बॉक्सिंग में भी 3 गोल्ड जीते।
क्रिकेट के साथ हॉकी, कबड्डी और रेसलिंग में भी भारत ने 2-2 गोल्ड अपने नाम किए।



















Discussion about this post