मुख्य सचिव अशोक वर्णवाल द्वारा जारी आदेश के अनुसार, राज्य शासन ने कई जिलों के कलेक्टर्स समेत प्रमुख विभागों के सचिवों की जिम्मेदारी में बदलाव किया है।रायसेन कलेक्टर अरुण विश्वकर्मा को जबलपुर संभालेंगे।
————————————————————————————————————–



भोपाल। मध्य प्रदेश शासन के सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) ने राज्य में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के 23 अधिकारियों के तबादले एवं नवीन पदस्थापना आदेश जारी किए हैं। इसके साथ ही कई वरिष्ठ अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार से मुक्त और नए प्रभार सौंपे गए हैं।
मुख्य सचिव अशोक वर्णवाल द्वारा 13 अक्टूबर 2026 को जारी आदेश के अनुसार, राज्य शासन ने कई जिलों के कलेक्टर्स समेत प्रमुख विभागों के सचिवों की जिम्मेदारी में बदलाव किया है।



प्रशासनिक फेरबदल के तहत 1997 बैच के आईएएस अधिकारी सुखवीर सिंह को मुख्यमंत्री का प्रमुख सचिव नियुक्त किया गया है। इसके साथ ही वे लोक निर्माण विभाग (PWD) के प्रमुख सचिव का अतिरिक्त प्रभार भी संभालेंगे।
वहीं भारत यादव की मंत्रालय में वापसी के साथ एमपीआरडीसी के साथ जनसंपर्क सचिव की अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंपी गई है।
वहीं, 1994 बैच की वरिष्ठ अधिकारी रश्मि अरुण शमी को अपर मुख्य सचिव (ACS), लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग तथा भोपाल गैस त्रासदी राहत एवं पुनर्वास विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वे आयुक्त खाद सुरक्षा का कार्यभार भी संभालेंगी।
मध्यप्रदेश में 23 आईएएस अधिकारियों का ट्रांसफर हो गया है। सीनियर आईएएस अफसरों में रश्मि अरुण शमी को मेडिकल विभाग में अपर मुख्य सचिव (ACS) बनाया गया है।
रायसेन कलेक्टर अरुण विश्वकर्मा को जबलपुर का नया कलेक्टर बनाया गया है। बालाघाट कलेक्टर कुमार सत्यम को हरदा जिले की जिम्मेदारी मिली है।
जबलपुर कलेक्टर राघवेन्द्र को मंडी बोर्ड का प्रबंध संचालक (MD) बनाया गया है। अब जबलपुर की प्रशासनिक कमान अरुण विश्वकर्मा संभालेंगे।



















Discussion about this post