अचानक बीच फ्लोर में बंद हुई लिफ्ट, अंदर फंसे पूर्व मंत्री
ग्वालियर। मध्य प्रदेश के ग्वालियर में पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा के साथ उस समय असहज स्थिति पैदा हो गई, जब वह इंदरगंज इलाके के जयेंद्रगंज स्थित एक कॉम्प्लेक्स में कोचिंग सेंटर का उद्घाटन करने पहुंचे थे। इसी दौरान अचानक लिफ्ट बीच फ्लोर में बंद हो गई, जिससे नरोत्तम मिश्रा समेत अंदर मौजूद कई लोग फंस गए।
घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। काफी प्रयासों के बाद टेक्नीशियन की मदद से लिफ्ट का दरवाजा खोला गया और सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।
जानकारी के अनुसार, नरोत्तम मिश्रा ग्वालियर के इंदरगंज क्षेत्र में जयेंद्रगंज स्थित एक कॉम्प्लेक्स में कोचिंग सेंटर का उद्घाटन करने पहुंचे थे। इसी दौरान लिफ्ट का संचालन अचानक बंद हो गया। लिफ्ट फ्लोर के बीच में रुक जाने के कारण नरोत्तम मिश्रा सहित उसमें सवार अन्य लोग अंदर ही फंस गए।
घटना के बाद कॉम्प्लेक्स में मौजूद लोगों ने तुरंत मदद करने की कोशिश की। मौके पर मौजूद लोगों ने लिफ्ट का दरवाजा खोलने का प्रयास किया, लेकिन शुरुआती कोशिशें नाकाम रहीं। लिफ्ट में लोगों के फंसे होने के कारण स्थिति कुछ देर के लिए तनावपूर्ण हो गई।



















Discussion about this post