मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में जारी रहेगी योजना
भोपाल। मध्य प्रदेश की मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना को लेकर महिलाओं के लिए अहम जानकारी सामने आई है। प्रदेश सरकार में मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल के मुताबिक, योजना में पंजीकरण कराने से छूट गई महिलाओं को एक और मौका देने के लिए पोर्टल दोबारा खोला जाएगा। इससे उन महिलाओं को योजना से जुड़ने का अवसर मिल सकता है, जो पहले किसी कारणवश आवेदन नहीं कर पाई थीं।

लाड़ली बहना योजना बंद होने और भाजपा में गुटबाजी को लेकर कांग्रेस की ओर से लगाए जा रहे आरोपों पर मंत्री ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में प्रदेश सरकार योजना को पूरी संवेदनशीलता के साथ जारी रखे हुए है। मंत्री के अनुसार, मुख्यमंत्री ने पहले पंजीकरण से वंचित रह गई महिलाओं के लिए पोर्टल दोबारा खोलने की बात कही है, ताकि उन्हें योजना में शामिल होने का अवसर मिल सके।
किन महिलाओं को मिल सकता है लाभ?
पोर्टल दोबारा खुलने पर उन महिलाओं को आवेदन का मौका मिल सकता है, जो पहले अपना पंजीकरण नहीं करा सकी थीं। हालांकि, नए पंजीकरण की शुरुआत की तारीख, आवेदन की प्रक्रिया और पात्रता संबंधी विस्तृत दिशा-निर्देश अभी सामने आना बाकी हैं। महिलाओं को सलाह है कि आवेदन से संबंधित आधिकारिक घोषणा और दिशा-निर्देशों पर नजर रखें। पात्रता की पुष्टि और पंजीकरण की तारीख घोषित होने के बाद ही आवेदन की प्रक्रिया स्पष्ट होगी।



















Discussion about this post