
भारत में सनातनियों के आराध्य प्रभु श्री राम का इंतजार पीढ़ियों से राम भक्त कर रहे थे। सोमवार 22जनवरी को यह इंतजार खत्म हो गया। प्रभु श्री राम जी की प्राण प्रतिष्ठा का आयोजन भव्य और दिव्य स्वरूप में हुआ। भारत के पीएम नरेंद्र मोदी, मोहन भागवत, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी में रामलला की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा (Ramlala Pran Pratishtha) का कार्यक्रम संपन्न हुआ। इस दौरान देश-दुनिया में बैठे लोगों की नजरें अयोध्या पर टिकी रहीं। इस पल का सभी सनातनियों के साथ-साथ पूरे देश को लंबे समय से इंतजार था। राम मंदिर (Ram Mandir) में अब प्रभु विराजमान हो गए हैं। धार्मिक वातावरण के बीच सुगंधित पुष्प वर्षा और मंत्रोचारण के साथ-साथ पूर्ण भव्यता के साथ भगवान प्रभु श्री राम की प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम संपन्न हुआ। अयोध्या में प्रभु श्री राम के प्राण प्रतिष्ठा के कार्यक्रम के साथ ही भारत में एक नया इतिहास का अध्याय जुड़ गया जिसे पूरी दुनिया ने आज देखा।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने गोपालक सम्मेलन में न्याय संहिता आधारित प्रदर्शनी का शुभारंभ किया
डिजिटल डेस्क न्यूज़/भोपाल। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल में आयोजित गोपालक...


















Discussion about this post