– मंत्रालय की बड़ी प्रशासनिक सर्जरी, मनीष सिंह को वित्त और संजय दुबे को गृह विभाग मिला
हेमंत नामदेव, भोपाल। प्रदेश की डॉ. मोहन यादव सरकार ने सोमवार की रात गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव डॉ. राजेश राजौरा सहित कई अपर मुख्य सचिव के तबादला आदेश जारी किए हैं। मध्य प्रदेश शासन सामान्य प्रशासन विभाग के माध्यम से 12 आईएएस अधिकारियों के तबादले की सूची जारी की है। जारी आदेश में आईएएस मनीष सिंह को वित्त और संजय दुबे को गृह विभाग का प्रमुख सचिव बनाया
गया है। वहीं आईएएस डॉ. राजेश राजौरा को नर्मदा घाटी विकास प्राधिकरण का उपाध्यक्ष और अपर मुख्य सचिव बनाया गया है। इनके अलावा वरिष्ठ आईएएस एसएन मिश्रा, अजीत केसरी, संजय दुबे, दीपाली रस्तोगी,अमित राठौर, तरुण कुमार पिथोड़े, रोशन कुमार, गंचा सनोबर, शीला दाहिमा, प्रताप नारायण त्यागी को नई जवाबदारी सौंपी गई है।
विदित हो कि डॉ. मोहन यादव सरकार के प्रभाव में आने के दूसरे सप्ताह से ही मंत्रालय की बड़ी प्रशासनिक सर्जरी होने की चर्चाएं शुरू हो गईं थीं। एक पखवारा पहले भी प्रदेश के आईएएस अफसरों की एक-दो दिन में तबादला सूची जारी होने की खबर रही, लेकिन उसे अयोध्या में श्रीरामलला मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा समारोह होने तक के लिए रोक दिया गया। सोमवार को अयोध्या में श्रीरामलला का गरिमामय आयोजन पूर्ण होने के चंद घंटे बाद ही आईएएस अफसरों की पहले से तैयार तबादला सूची जारी कर दी गई।
पुलिस अधिकारियों की सूची तैयार
अब कयास लगाए जा रहे हैं कि पुलिस अधिकारियों की सूची तैयार हो चुकी है। इस सूची को लेकर मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव और मुख्य सचिव वीरा राणा की चर्चा भी हो चुकी है। आईएएस अफसरों की सूची घोषित होने के एक-दो दिन बाद ही आईपीएस अधिकारियों की तबादला सूची जारी कर दी जाएगी। इसमें डॉ. यादव सरकार लोकसभा चुनाव को ध्यान में रखकर अपने पसंद के कलेक्टर से लेकर पुलिस अधिकारियों की पदस्थापना कर सकती है।
लोकसभा चुनाव से पहले बदलेंगे
जानकार बताते हैं कि लोकसभा चुनाव की घोषणा फरवरी के अंतिम सप्ताह 22-24 मार्च के बीच हो सकती है। प्रदेश सरकार इसके पहले ही अधिकारियों का तबादला व उनकी पदस्थापना का कार्य 31 जनवरी के पहले पूरा कर लेगी। इसमें खासतौर पर वह अफसर बदले जाएंगे, जिन्हें एक स्थान पर पदस्थ रहते हुए 30 जून 2024 तक 3 वर्ष पूरे हो जाएंगें। जबकि सामान्य प्रशासन विभाग ने प्रदेश के विभिन्न जिलों में पदस्थ आईएएस अफसरों की जानकारी पहले ही जुटा ली है।
यहां से हटाया यह मिला नया प्रभार




















Discussion about this post