8 दिसंबर को धर्मेंद्र 90 साल के होने वाले थे
डिजिटल डेस्क न्यूज़। बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता हीमैन के नाम से मशहूर धर्मेंद्र देओल का अंततः अस्वस्थता के चलते सोमवार को निधन हो गया है। बता दें 89 साल के एक्टर को बीते दिनों सोमवार को ही सांस लेने में तकलीफ होने के चलते ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां हालत स्थिर न होने पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था। उनके लिए 72 घंटे क्रिटिकल थे। धर्मेंद्र का जन्म 8 दिसंबर 1935 को नसराली में हुआ था। 8 दिसंबर को धर्मेंद्र 90 साल के होने वाले थे।
देओल परिवार के करीबी सूत्र के अनुसार, धर्मेंद्र की बेटियों को पहले ही विदेश से मुंबई बुलाया गया है, वे अस्पताल में भर्ती होने के बाद से लगातार धर्मेंद्र का ध्यान रख रही थीं। विगत दिनों जब धर्मेन्द्र अस्पताल में भर्ती हुए थे, तब सनी देओल अस्पताल के बाहर बेहद भावुक नजर आए थे, वहीं बॉबी देओल भी अल्फा की शूटिंग छोड़कर मुंबई लौट आए और पिता से मिलने पहुंचे थे। शाहरुख, सलमान समेत कई बॉलीवुड सेलेब्स सोमवार को देर रात ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल पहुंचे थे।
10 नवंबर को अस्पताल में भर्ती हुए थे धर्मेंद्र
उल्लेखनीय है कि बीते दिनों सोमवार को 10 नवंबर से पहले धर्मेंद्र को 31 अक्टूबर को भी अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। ज्ञात हो कि धर्मेंद्र को ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया था। उन्हें ICU में रखा गया था। उनके सारे शरीर के पैरामीटर ठीक होने पर उन्हें कुछ ही घंटों में डिस्चार्ज कर दिया गया था।
बता दें कि इसी साल की शुरुआत में धर्मेंद्र की कॉर्निया ट्रांसप्लांट सर्जरी हुई थी। उनकी बाईं आंख की पारदर्शी परत यानी कि कॉर्निया डैमेज हो गई थी, जिसके बाद उनका कॉर्निया ट्रांसप्लांट (केराटोप्लास्टी) किया गया था।




















Discussion about this post