एवरेस्ट कंपनी द्वारा किया गया पौधारोपण
एसडीएम ने पौधा लगाकर की कार्यक्रम की शुरुआत
कटनी/ कैमोर। दसवें विश्व योग दिवस के अवसर पर कैमोर में कलेक्टर श्री अवि प्रसाद के निर्देश पर एवरेस्ट कंपनी द्वारा पौधरोपण का कार्यक्रम किया गया। 500 पौधे लगाए गए। कार्यक्रम की शुरुआत एसडीम विजयराघवगढ़ ने पौधरोपण करके की। पौधारोपण कार्यक्रम में विजयराघवगढ़ एसडीएम श्री महेश मंडलोई, नगर परिषद अध्यक्ष श्री मनीषा अजय शर्मा, उपाध्यक्ष श्री संतोष केवट, सीएमओ श्री धर्मेंद्र शर्मा, एवरेस्ट इंडस्ट्री के प्लांट हेड श्री किशोर परमार, श्री सुनील शर्मा, श्रीमती अमीषा परमार, श्रीमती स्मिता पदम नाभन, श्रीमती मीनाक्षी डे, यूनियन अध्यक्ष श्री श्याम तिवारी, पूर्व उपाध्यक्ष श्री अजय शर्मा, एडवोकेट श्री ब्रह्ममूर्ती तिवारी, श्री हिमांशु गौतम, श्री पृथ्वीराज सिंह, श्री रामकिंकर तिवारी, श्री बिहारी यादव सहित, श्री गोलू तिवारी एवरेस्ट इंडस्ट्री एवं नगर परिषद कैमोर का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।




















Discussion about this post