एमपी बोर्ड 10वीं, 12वीं का रिजल्ट घोषित : 12वीं में जयंत 10वीं में अनुष्का ने किया टॉप
इस वर्ष 12वीं कक्षा का रिजल्ट 64.49 प्रतिशत दर्ज किया गया है।
वहीं 58.10% प्रतिशत 10वीं का रिजल्ट दर्ज किया गया
भोपाल/न्यूज डेस्क। मध्यप्रदेश राज्य शिक्षा (एमपी बोर्ड) रिजल्ट परीक्षा परिणाम 2024 जारी होने के साथ ही राज्य के करीब 16 लाख विद्यार्थियों का इंतजार भी खत्म हो गया है। इस वर्ष एमपी बोर्ड 10वीं, 12वीं परीक्षा फरवरी-मार्च में सम्पन्न हुई थी। जानकारी के अनुसार एमपी बोर्ड 10वीं परीक्षा में अनुष्का अग्रवाल ने टॉप किया है। वहीं, एमपी बोर्ड 12वीं परीक्षा में जयंत यादव का नाम टॉपर्स लिस्ट में सामने आया है।
छात्र रिजल्ट ऑनलाइन माध्यम से ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर चेक कर सकते हैं। वेबसाइट के साथ ही स्टूडेंट्स ऐप के माध्यम से भी रिजल्ट की जांच कर सकते हैं और मार्कशीट डाउनलोड कर सकते हैं।
इसके लिए आपको मोबाइल में ऐप डाउनलोड करना होगा।
इससे आसानी से परीक्षा परिणाम प्राप्त किया जा सकता है।
12वीं में जयंत यादव ने किया टॉप
एमपी बोर्ड 10वीं, 12वीं का रिजल्ट घोषित हो गया ही। रिजल्ट के साथ ही टॉपर्स लिस्ट भी जारी कर दी गई है। इस वर्ष 12वीं कक्षा में जयंत यादव ने प्रदेश में 487 अंक प्राप्त करके टॉप किया है।
10वीं में अनुष्का अग्रवाल टॉपर
एमपी बोर्ड में कक्षा दसवीं में अनुष्का अग्रवाल ने प्रदेश में 500 में से 495 अंक प्राप्त करके टॉप स्थान हासिल किया है।
बोर्ड ने ये किया प्रतिशत में रिजल्ट घोषित
एमपी बोर्ड की ओर से दोनों ही कक्षाओं के रिजल्ट की घोषणा कर दी गई है। जिसमें इस वर्ष 12वीं कक्षा का रिजल्ट 64.49 प्रतिशत दर्ज किया गया है।
वहीं 58.10% प्रतिशत 10वीं का रिजल्ट दर्ज किया गया है।




















Discussion about this post