महिलाओं को समझना मुश्किल है, यदि इनकी बातों और इशारों पर बारीकी से ध्यान ना दिया जाए तो यह लगभग नामुमकिन सा होता है। इसलिए आदमी अक्सर उस महिला को भी नहीं जान पाता है पाते, जिसके साथ वह लंबे समय से है। कई बार पुरुष महिलाओं की जिन बातों को समझ नहीं पाते हैं उसे बकवास भी करार दे देते हैं। लेकिन सच तो यह है कि वह कभी एकाग्रता से अपने पार्टनर को समझने की कोशिश ही नहीं करते हैं। यह इतना मुश्किल भी नहीं है, इसलिए यहां हम आपको कुछ ऐसी ही बातों के बारे में बता रहे हैं, जिसे महिलाएं पुरुषों खुद ही समझने की उम्मीद रखती है।
स्माल टॉक नहीं पसंद
आमतौर पर लड़कियों को स्मॉल टॉक नहीं पसंद होता है। खासतौर पर उस आदमी के साथ जिसे वह पसंद करती है। इसलिए जब वह व्यक्ति इस चीज को नहीं समझता है तो उसका दिल टूटने लगता है।
प्रायोरिटी बनना चाहती है
हर लड़की अपनी पसंदीदा मर्द की प्राथमिकता बनाना चाहती है। लेकिन इस इच्छा को वह खुद से नहीं बयां कर पाती है। इसलिए आदमियों को समझना चाहिए कि उनकी पार्टनर को वह किस तरह से ट्रीट कर रहे हैं।
सिर्फ प्यार नहीं रिस्पेक्ट भी जरूरी
लड़कियां भले ही प्यार का जिक्र कई बार खुद से कर दे, लेकिन जब उन्हें यह महसूस होता है कि उनका मेल पार्टनर उन्हें रिस्पेक्ट नहीं करता तो वह इसके गम को साफ-साफ शब्दों में बयां जाहिर नहीं कर पाती है। वह इस चीज को दूसरी कई तरह से जताती है।
किसी तरह का रोमांस पसंद है
आदमियों के मुकाबले औरतें ज्यादा खुलकर अपने सेक्सुअल फैंटसी के बारे में बात नहीं करती है, लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि उन्हें इसमें कोई दिलचस्पी नहीं है। इसलिए एक पुरुष को खुद से ही अपनी फीमेल पार्टनर के मन की बातों को समझने की कोशिश करनी चाहिए।



















Discussion about this post