– साल 2000 में हिट हुआ था कांटा लगा सॉन्ग
– कांटा लगा सॉन्ग से रातों-रात स्टार बन गई थी शैफाली
– मस्ती में डांस करने वालों की पहली पसंद बन गया था कांटा लगा सॉन्ग
– महज 42 वर्ष की उम्र में हुई मौत, हर कोई जानना चाहता है वजह
डिजिटल डेस्क न्यूज़।
मनोरंजन की दुनिया में कांटा लगा सॉन्ग से रातों रात हिट (पॉपुलर) हुईं एक्ट्रेस शेफाली जरीवाला (Shefali Jariwala) की अचानक मौत से हर कोई हैरानी में है। बीती रात को खबर आई कि एक्ट्रेस इस दुनिया में नहीं हैं। उनकी मौत हो गई है। अब उनकी मौत किस वजह से हुई इसे लेकर कई तरह की बातें हो रही हैं।
खबर है कि शेफाली जरीवाला के पति पराग त्यागी और कुछ लोग एक्ट्रेस को 27 जून की रात को अस्पताल लेकर गए थे, जहां डॉक्टर्स ने उन्हें मृत घोषित कर दिया था। पुलिस का कहना था कि अभी मौत के कारण का पता नहीं चल पाया है, लेकिन अब एक दोस्त ने बताया है कि आखिर उनके साथ क्या हुआ।
रात 1 बजे पुलिस को मिली थी बुरी सूचना
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक सभी को रात 1 बजे शेफाली जरीवाला की मौत की खबर लगी, लेकिन मौत का कारण क्लियर नहीं है। ऐसे में पोस्टपार्टम के लिए उनकी डेड बॉडी मुंबई के कूपर अस्पताल भेजा गया था। आज शेफाली के परिवार और उनके करीबी दोस्त अस्पताल पहुंचे। इस बीच एक्ट्रेस के एक दोस्त ने उनकी मौत से जुड़ा बड़ा खुलासा किया है।




















Discussion about this post