मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार चिकित्सा के क्षेत्र में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी एआई का उपयोग बढ़ाएगी।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने वैश्विक तकनीकी क्षेत्र की अग्रणी कंपनियों के प्रतिनिधियों के साथ वन-टू-वन चर्चा की
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य आत्मनिर्भर भारत और आत्मनिर्भर मध्य प्रदेश की दिशा में आगे बढ़ रहा है।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज नई दिल्ली स्थित भारत मंडपम में आयोजित इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट-2026 में सहभागिता की एवं राज्य स्तर पर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के प्रभावी उपयोग के माध्यम से आर्थिक विकास को नई गति प्रदान करने, डिजिटल सुशासन को सशक्त बनाने तथा सुदृढ़ और भविष्य उन्मुख अवसंरचना विकसित करने के उपायों पर विस्तार से विचार-विमर्श किया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने गूगल पैवेलियन का अवलोकन किया एवं स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि और खेल क्षेत्रों में एआई आधारित नवाचारों और अत्याधुनिक तकनीकी समाधानों का अनुभव प्राप्त किया तथा इनके राज्य में संभावित उपयोग पर चर्चा की।
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि राज्य में कृषि, स्वास्थ्य और आईटी क्षेत्र में एआई का उपयोग बढ़ाया जाएगा। इसके अलावा उन्होंने कहा कि राज्य में डेटा सेंटर भी स्थापित किए जा सकते हैं।
कृषि क्षेत्र में एआई की भूमिका क्या हो इस पर चर्चा
उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश एक कृषि प्रधान राज्य है और देश की अर्थव्यवस्था में उसका बड़ा योगदान है। कृषि क्षेत्र में गेहूं, धान और सोयाबीन उत्पादन के मामले में मध्य प्रदेश देश में महत्वपूर्ण स्थान रखता है। किसानों की उत्पादन क्षमता बढ़ाने और फसलों में होने वाली बीमारियों की समय पर पहचान और रोकथाम के लिए एआई का किस तरह उपयोग किया जा सकता है, इस पर विचार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश लगातार आगे बढ़ रहा है और मध्य प्रदेश भी इसमें अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

AI के साथ आगे बढ़ता मध्यप्रदेश
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने ‘इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट-2026’ के अवसर पर वैश्विक तकनीकी क्षेत्र की अग्रणी कंपनियों के प्रतिनिधियों के साथ वन-टू-वन चर्चा की।
इस दौरान प्रदेश में एआई अवसंरचना सुदृढ़ करने, सुशासन को तकनीकी रूप से सक्षम बनाने तथा ऊर्जा-कुशल, भविष्य-उन्मुख डेटा सेंटर विकसित करने की दिशा में महत्वपूर्ण समझौते हुए।
राज्य सरकार चिकित्सा के क्षेत्र में एआई का उपयोग बढ़ाएगी
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार चिकित्सा के क्षेत्र में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी एआई का उपयोग बढ़ाएगी। एआई की मदद से बीमारियों की समय पर पहचान और सही इलाज संभव होगा। आने वाले समय में राज्य सरकार कई और कंपनियों के साथ काम करेगी और उनके निवेश का लाभ लेगी। उन्होंने बताया कि बड़े और छोटे शहरों में आईटी पार्क को बढ़ावा दिया जा रहा है, ताकि युवाओं को रोजगार के अवसर मिल सकें।
हमारे राज्य में पर्याप्त भूमि और पानी उपलब्ध

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारे राज्य में पर्याप्त भूमि और पानी उपलब्ध है। ऐसे में बड़े निवेशकों को बुलाकर यहां डेटा सेंटर स्थापित किए जा सकते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य आत्मनिर्भर भारत और आत्मनिर्भर मध्य प्रदेश की दिशा में आगे बढ़ रहा है। सरकार ने कई कंपनियों के साथ समझौता ज्ञापन (एमओयू) किए हैं और कई कंपनियों को निवेश के लिए आमंत्रित भी किया है।
मुख्यमंत्री ने गूगल के अधिकारियों के साथ तकनीकी सहयोग को लेकर चर्चा की
समिट के दौरान मुख्यमंत्री मोहन यादव ने गूगल के अधिकारियों के साथ बैठक की और तकनीकी सहयोग को लेकर चर्चा की। उन्होंने कहा, “एआई के साथ जुड़कर दुनिया के साथ कदम मिलाने का यह बहुत अच्छा मौका है। मैं अपने अधिकारियों के साथ यहां आया हूं। हम यह समझने आए हैं कि हमारे राज्य के लिए क्या बेहतर है और हम दुनिया के साथ कैसे साझेदारी कर सकते हैं, ताकि मध्य प्रदेश आगे बढ़ सके।
सीएम मोहन यादव इस समिट में बड़ी वैश्विक तकनीकी कंपनियों के साथ एक-एक कर बैठक कर रहे हैं। इन बैठकों में एडवांस्ड सेमीकंडक्टर, क्लाउड कंप्यूटिंग, डेटा सेंटर, साइबर सुरक्षा, जनरेटिव एआई और स्वदेशी एआई मॉडल जैसे विषयों पर चर्चा हो रही है। इसके अलावा उन्होंने टियर-2 शहरों से आए स्टार्टअप्स और युवा इनोवेटर्स से भी मुलाकात की। उन्होंने उनके एआई से जुड़े काम के बारे में जानकारी ली और उनके प्रयासों की सराहना की।




















Discussion about this post