पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान जिस Fortis Hospital Mohali अस्पताल में भर्ती हैं, उसे बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद पूरे मोहाली में हड़कंप मच गया है। दोपहर 1:11 बजे ब्लास्ट की चेतावनी देने वाली ई-मेल के बाद पंजाब पुलिस और खुफिया एजेंसियां हाई अलर्ट पर हैं।
डिजिटल डेस्क न्यूज़/ PANJAB : पंजाब के मुख्यमंत्री की मुश्किलें किसी ना किसी रूप में बनी हुई हैं, पहले से वे स्वास्थ्य को लेकर इलाजरत हैं, तो वहीं अब खबर है कि भगवंत मान जिस Fortis Hospital Mohali में भर्ती हैं, उसे बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद पूरे मोहाली में हड़कंप मच गया है। दोपहर 1:11 बजे ब्लास्ट की चेतावनी देने वाली ई-मेल के बाद पंजाब पुलिस और खुफिया एजेंसियां हाई अलर्ट पर हैं।
जीमेल आईडी से भेजी गई धमकी भरी मेल में दावा किया गया कि सीएम ‘पोलोनियम’ से संक्रमित है। साथ ही पूर्व मुख्यमंत्री Beant Singh की हत्या का जिक्र करते हुए गंभीर धमकियां दी गईं।
मेल के अंत में ‘खालिस्तान नेशनल आर्मी’ का नाम लिखते हुए कुछ व्यक्तियों का भी उल्लेख किया गया है। हालांकि, इन दावों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है और एजेंसियां हर एंगल से जांच कर रही हैं।
अस्पताल और स्कूलों की सुरक्षा बढ़ी
धमकी के बाद फोर्टिस अस्पताल को चारों तरफ से पुलिस ने घेर लिया है। पांच बम निरोधक दस्ते तैनात किए गए हैं और हर आने-जाने वाले की जांच की जा रही है।
मोहाली के एसपी दिलप्रीत सिंह के अनुसार, फिलहाल मुख्यमंत्री को दूसरे अस्पताल में शिफ्ट करने का कोई निर्णय नहीं लिया गया है। सुरक्षा एजेंसियां स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए हैं। सिर्फ अस्पताल ही नहीं, बल्कि मोहाली के 16 स्कूलों को भी इसी मेल के जरिए धमकी मिली है। एहतियातन कई स्कूलों में छुट्टी घोषित कर दी गई है।
पहले भी मिल चुकी हैं धमकियां
इससे पहले अमृतसर, जालंधर, पटियाला, मोहाली और चंडीगढ़ के स्कूलों को भी बम धमकियां मिल चुकी हैं, जो बाद में अफवाह साबित हुईं। लेकिन इस बार मामला मुख्यमंत्री से जुड़ा होने के कारण प्रशासन कोई जोखिम नहीं लेना चाहता।
जांच जारी, अफवाहों से बचें
पुलिस और खुफिया एजेंसियां ई-मेल की तकनीकी जांच कर रही हैं। फिलहाल किसी विस्फोट या संदिग्ध वस्तु की पुष्टि नहीं हुई है। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि अफवाहों पर ध्यान न दें और केवल आधिकारिक जानकारी पर भरोसा करें।
क्या है पोलोनियम, जिससे CM को संक्रमित करने का दावा
पोलोनियम-210 (Po-210) को दुनिया के सबसे घातक जहरों में से एक माना जाता है। यह रेडियोएक्टिव पदार्थ है, जो अल्फा विकिरणउत्सर्जित करता है। यदि यह शरीर के अंदर (खाने, पीने या सांस के जरिए) चला जाए, तो यह अंदरूनी अंगों और DNA को तेजी से नष्ट कर देता है।




















Discussion about this post