न्यूज डेस्क/द्वारका। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिवसीय गुजरात दौरे पर रहे। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात पहुंचकर द्वारका में भगवान श्री द्वारकाधीश के दर्शन किए साथ ही शंकराचार्य स्वामी सदानंद सरस्वती जी से भी आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने करीब 20 मिनट शंकराचार्य जी से अकेले में बातचीत की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भक्ति भाव की तस्वीर तो अक्सर सार्वजनिक होती रहती हैं,कभी काशी कभी अयोध्या से तो कभी उज्जैन की नगरी महाकाल से इस बार द्वारका से हैं। भगवान द्वारकाधीश की नगरी से पीएम मोदी की समुद्र के अंदर की तस्वीर सामने आ रही हैं, जहां पीएम मोदी ने समुद्र के अंदर के द्वारका नगरी के अवशेष देखे। सोशल मीडिया पर यह तस्वीरें खूब वायरल हो रही है।
समुद्ग के गहरे पानी में लगाई डुबकी
गुजरात प्रवास के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात के द्वारका में समुद्ग के गहरे पानी में डुबकी लगाई। पानी के अंदर जाकर पीएम मोदी ने उस स्थान पर प्रार्थना की, जहां जलमग्न द्वारका शहर मौजूद है। इस धार्मिक डुबकी के बाद पीएम मोदी ने एक ट्वीट में अपने अनुभव को देशवासियों से साझा किया। इसके बाद पीएम मोदी ने कहा कि पानी में डूबी द्वारका नगरी में प्रार्थना करना एक बहुत ही दिव्य अनुभव था। मुझे आध्यात्मिक भव्यता और शाश्वत भक्ति के एक प्राचीन युग से जुड़ाव महसूस हुआ। भगवान श्री कृष्ण हम सभी को आशीर्वाद दें।’ बता दें कि पीएम मोदी की जलमग्न शहर की यात्रा को समुद्री पर्यटन को बढ़ावा देने के रूप में देखा जा रहा है।




















Discussion about this post