नई दिल्ली। पूर्व प्रधानमंत्री और जद (एस) प्रमुख एचडी देवेगौड़ा कई सालों बाद सुर्खियों में आए हैं। इन्होंने गुरुवार को राज्यसभा में कांग्रेस हाईकमान पर सीधे निशाना साधते हुए कटाक्ष किया। उन्होंने बहुत कुछ ऐसा कहा जो सीधे अध्यक्ष खरगे के लिए रहा, उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे से पूछा कि क्या पार्टी उनके प्रधानमंत्री बनने को बर्दाश्त कर पाएगी।देवेगौड़ा ने 2019 का किस्सा सुनाते हुए दावा किया कांग्रेस हाईकमान ने इस बात पर जोर दिया कि कुमारस्वामी को मुख्यमंत्री बनना चाहिए। दरअसल, देवेगौड़ा ने बताया कि उन्होंने कुमारस्वामी को नहीं, बल्कि खरगे को मुख्यमंत्री बनाने का सुझाव दिया था। उन्होंने कहा,पूर्व प्रधानमंत्री ने कहा कि मिस्टर खरगे, क्या आप इस देश के पीएम बनना चाहते हैं? क्या कांग्रेस इसे बर्दाश्त कर पाएगी? कृपया मुझे बताएं, मैं कांग्रेस को जानता हूं। खरगे को तकरीबन 35-40 सालों तक काम करने वाला एक साफ-सुथरा व्यक्ति करार देते हुए देवेगौड़ा ने कहा,खरगे की ईमानदारी और उनके राजनीतिक करियर के दौरान उनके द्वारा दिए गए समर्थन को स्वीकार करते हुए देवेगौड़ा ने 2019 में कांग्रेस-जद (एस) सरकार के पतन के लिए कुछ कांग्रेस नेताओं को दोषी ठहराया।




















Discussion about this post