– शानदार जीत की खुशी के बीच चीखपुकर की आवाज गूंजने लगी
– एक तरफ बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में जश्न मनाया जा रहा था, तो वहीं दूसरी ओर भगदड़ मच गई
– टीम का स्वागत करने के लिए ऐसी भगदड़ मची कि हादसे में 11 लोगों की मौत हो गई
डिजिटल डेस्क न्यूज़। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के 18 साल बाद आईपीएल जीतने का जश्न बुधवार को मातम में बदल गया। ज्यादा समय बिता भी नहीं था कि महज 18 घंटों के भीतर ही शानदार जीत की खुशी के बीच चीखपुकर की आवाज गूंजने लगी। एक तरफ बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में जश्न मनाया जा रहा था, तो वहीं दूसरी ओर भगदड़ मच गई। बता दें कि बेंगलुरु में टीम का स्वागत करने के लिए ऐसी भगदड़ मची कि इस हादसे में 11 लोगों की मौत हो गई। हादसा, इतना विकराल था कि जो तस्वीरें सामने आ रही हैं, वह बेहद डरावनी हैं। हादसे के खौफनाक मंजर को दर्शा रही हैं कि किस तरह लोग जान बचाने के लिए भाग रहे थे, चारों तरफ चप्पल- जूते बिखरे पड़े हुए हैं। यह तस्वीर डरा रही है, और यह बता रही है कि हादसा बहुत बड़ा और भयानक था।
#RCB #चिन्नास्वाम #chinnaSwamistadium




















Discussion about this post