राजनेता और क्रिकेटर सिद्धू कांग्रेस के प्रचार-प्रसार से रहेंगे दूर, जानिए किस सीट से लड़ने की थी चर्चा
नई दिल्ली/न्यूज़ डेस्क। देश के जाने-माने क्रिकेटर और कमेंटेटर नवजोत सिंह सिद्धू अपने हरफनमौला अंदाज के लिए जाने जाते हैं। वह राजनीति में भी चौके छक्के अपने मन मुताबिक लगाते हैं और क्रिकेट की पिच पर भी अपने मन मुताबिक ही शॉर्ट्स मारते हैं। एक बार फिर से नवजोत सिंह सिद्धू 2024 के लोकसभा चुनाव में अपने चुनाव लड़ने ना लड़ने को लेकर चर्चाओं में बने हुए हैं। एक तरफ लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Election 2024) का बिगुल बज चुका है, तो वहीं दूसरी ओर आईपीएल 2024 भी शुरू होने वाला है। ऐसे में सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार जानिए कि अब पूर्व क्रिकेटर और कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू ने चुनाव से दूरी बनाई है। बता दें कि पहले ऐसी खबर थी कि वह पटियाला लोकसभा संसदीय सीट से चुनाव लड़ सकते हैं। ऐसे में चर्चा है कि शायद वह अपनी पार्टी के प्रचार- प्रसार में भी नहीं दिखेंगे। इससे साफ है कि उनके आईपीएल में कमेंट्री करने से वह सक्रिय राजनीति में उस समय तक के लिए दूर रहेंगे जब पार्टी को उनकी जरूरत होगी। चूंकि संसदीय चुनाव और आईपीएल का समय एक ही है इसलिए उनके कमेंटरी में व्यस्त होने से वह चुनाव प्रचार में हिस्सा नहीं ले पाएंगे। उल्लेखनीय है कि
कांग्रेस पार्टी की प्रांतीय लीडरशिप उन्हें पटियाला संसदीय सीट पर उतारना चाहती थी और पार्टी हाई कमान पर लगातार जोर डाला जा रहा था कि उन्हें परनीत कौर की जगह पर पटियाला से खड़ा किया जाए। कांग्रेस में लंबे समय तक सांसद रही परनीत कौर पिछले हफ्ते भाजपा में शामिल हो गई हैं और उनका यहां से भाजपा की टिकट पर लड़ना तय माना जा रहा है।




















Discussion about this post