डिजिटल डेस्क न्यूज/भोपाल। मध्य प्रदेश में राज्यसभा चुनाव के लिए भाजपा के दो उम्मीदवारों ने शनिवार को नामांकन कर दिया है, जिसके बाद से राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। वहीं तीसरी सीट पर भाजपा ने कोई उम्मीदवार नहीं उतारा है, लेकिन मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के बयान के बाद सियासी हलचल तेज हो गई है। इस बीच जब मीडिया ने उनसे तीसरी सीट को लेकर सवाल किया तो सीएम ने बयान देते हुए कहा है कि ‘तीसरी सीट आएगी, नहीं तो जाएगी कहां’. सीएम के इस आत्मविश्वास भरे बयान के बाद प्रदेश में राजनीतिक बयानबाजी और रणनीति तेज हो गई है।
जानिए,तीसरी सीट का गणित
मध्य प्रदेश विधानसभा में संख्या बल के हिसाब से तीन खाली सीटों में से दो पर भाजपा और एक पर कांग्रेस की जीत तय मानी जा रही थी। भाजपा ने अपने दो आधिकारिक प्रत्याशियों (तरुण चुग और रजनीश अग्रवाल) का नामांकन भी दाखिल करा दिया है। वहीं, कांग्रेस की ओर से मीनाक्षी नटराजन मैदान में हैं, लेकिन भाजपा द्वारा तीसरे उम्मीदवार के लिए अंदरूनी तौर पर प्रस्तावक विधायकों के हस्ताक्षर कराने की खबरों ने मुकाबले को और भी रोचक बना दिया है।



















Discussion about this post