कार्यक्रम में संघ के सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले मुख्य वक्ता रहे।
भोपाल विभाग के पांच जिलों से करीब 30 हजार स्वयंसेवक शामिल हुए।
भोपाल। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के शताब्दी वर्ष के तहत रविवार को बड़ा स्वयंसेवक एकत्रीकरण आयोजित हुआ। लाल परेड ग्राउंड में हुए ‘शाखा संगम’ में भोपाल विभाग के पांच जिलों से करीब 30 हजार स्वयंसेवक शामिल हुए। कार्यक्रम में संघ के सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले मुख्य वक्ता रहे। वहीं, एम्स भोपाल के डायरेक्टर रिटायर्ड लेफ्टिनेंट जनरल नरेंद्र कोतवाल मुख्य अतिथि के तौर पर मौजूद रहे।
सुबह से अलग-अलग वर्गों के साथ बैठकों का दौर
कार्यक्रम से पहले दत्तात्रेय होसबाले भोपाल के E-8 अरेरा कॉलोनी स्थित समाज सेवा न्यास में अलग-अलग वर्गों के साथ बैठकें की। उन्होंने भोपाल शहर में संचालित श्रेणी मिलन की टोलियों के पदाधिकारियों के साथ बैठक की। इसके बाद संघ विकास मंडली की बैठक हुई। तीसरे चरण में केंद्रीय संस्थानों में पढ़ने वाले छात्रों और प्राध्यापकों के साथ संवाद प्रस्तावित।
स्वयंसेवकों की ओर से विभिन्न शारीरिक कार्यक्रमों का प्रदर्शन
लाल परेड ग्राउंड में शाम 4:30 बजे से शाखा संगम की शुरुआत हुई। इस दौरान स्वयंसेवकों की ओर से विभिन्न शारीरिक कार्यक्रमों का प्रदर्शन किया। संघ की ओर से इस आयोजन के जरिए भोपाल विभाग में नियमित रूप से संचालित शाखाओं के बड़े स्वरूप को समाज के सामने प्रस्तुत किया गया। साथ ही शताब्दी वर्ष के दौरान किए जा रहे सामाजिक कार्यों और आगामी गतिविधियों से जुड़े संदेश भी स्वयंसेवकों के माध्यम से समाज तक पहुंचाए जाएंगे।
शताब्दी वर्ष के दौरान ‘पंच परिवर्तन’ को भी प्रमुख विषय के रूप में रखा गया
RSS के शताब्दी वर्ष का औपचारिक शुभारंभ विजयादशमी 2025 से हुआ था। इसके बाद वर्षभर अलग-अलग कार्यक्रम आयोजित किए हुए। इन कार्यक्रमों में गृह संपर्क अभियान, हिंदू सम्मेलन और प्रबुद्ध नागरिक गोष्ठियों के जरिए समाज के विभिन्न वर्गों से संवाद किया गया है। शताब्दी वर्ष के दौरान ‘पंच परिवर्तन’ को भी प्रमुख विषय के रूप में रखा गया है। इसमें सामाजिक समरसता, कुटुंब प्रबोधन, पर्यावरण संरक्षण, स्वबोध और नागरिक कर्तव्य जैसे विषय शामिल हैं।




















Discussion about this post