- विधानसभा चुनाव में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों-कर्मचारियों का सम्मान आज
- प्रदेश के सभी 64 हजार 523 मतदान केन्द्रों पर मनाया जाएगा 14वां राष्ट्रीय मतदाता दिवस
- कुशाभाऊ ठाकरे इंटरनेशनल कंवेंशन सेंटर में होगा राज्य स्तरीय कार्यक्रम
हेमंत नामदेव/भोपाल। प्रदेश के सभी 64 हजार 523 मतदान केंद्रों पर 25 जनवरी को 14वां राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाया जाएगा। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन ने बताया कि राज्यपाल मंगुभाई पटेल के मुख्य आतिथ्य में भोपाल के कुशाभाऊ ठाकरे इंटरनेशनल कंवेंशन सेंटर में राज्य स्तरीय कार्यक्रम सुबह 11 बजे से शुरू होगा। कार्यक्रम में राच्य निर्वाचन आयुक्त बीपी सिंह, पूर्व मुख्य निर्वाचन आयुक्त भारत निर्वाचन आयोग ओपी रावत, कमिश्नर भोपाल डॉ. पवन शर्मा, स्टेट आईकॉन राजीव वर्मा और गोविंद नामदेव शामिल होंगे।
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने बताया कि 14वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर प्रदेश के सभी 55 जिलों में कार्यक्रम होंगे। साथ ही सभी शैक्षणिक संस्थाओं में अध्ययनरत विद्यार्थियों और शासकीय कार्यालयों में कार्यरत अधिकारियों-कर्मचारियों को मतदाता शपथ दिलाई जाएगी। राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर राच्य स्तरीय कार्यक्रम में राच्यपाल द्वारा विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण/ विधानसभा निर्वाचन 2023 में उत्कृष्ट कार्य करने वाले जिला निर्वाचन अधिकारी, उप जिला निर्वाचन अधिकारी, निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, बूथ लेवल अधिकारियों और स्वीप गतिविधि में बेहतर कार्य करने वाले जिला पंचायत सीईओ/स्वीप नोडल अधिकारियों और निर्वाचन से संबंधित स्पर्धाओं में विजयी हुए प्रतिभागियों को सम्मानित किया जाएगा।मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने बताया कि इस दौरान भारत निर्वाचन आयोग के मुख्य निर्वाचन आयुक्त के संदेश का प्रसारण किया जाएगा। मुख्य अतिथि द्वारा युवा मतदाताओं को इपिक कार्ड का वितरण और काफी टेबल बुक का विमोचन किया जाएगा और राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर मतदाता शपथ दिलाई जाएगी।
इन्हें किया जाएगा सम्मानित
विधानसभा निर्वाचन में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों-कर्मचारियों को सम्मानित किया जाएगा। इनमें कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी क्षितिज सिंघल सिवनी, अंकित अस्थाना मुरैना, डॉ. सलोनी सिडाना मंडला, बुद्धेश कुमार वैद्य उमरिया, प्रियांक मिश्र धार सम्मानित होंगे। जिला पंचायत सीईओ, स्वीप नोडल अधिकारी तपस्या परिहार सीईओ जिला पंचायत छतरपुर, दिव्यांक सिंह सीईओ स्मार्ट सिटी इंदौर, रेखा राठौर सीईओ जिला पंचायत झाबुआ, पीसी शर्मा सीईओ जिला पंचायत सागर, ऋतुराज सीईओ जिला पंचायत भोपाल और डीसी सागर अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक शहडोल का भी सम्मान होगा। अधिकारियों में डॉ. शालिनी श्रीवास्तव उपजिला निर्वाचन अधिकारी रतलाम, संजीव साहू उप जिला निर्वाचन अधिकारी नीमच, राजकुमार खत्री उपजिला निर्वाचन अधिकारी भिंड के साथ ही रिटर्निंग अधिकारी मनीष जैन सैलाना रतलाम, हेमकर्ण धुर्वे अमरवाड़ा छिंदवाड़ा, संदीप श्रीवास्तव केवलारी सिवनी। इनके अलावा ईआरओ, एईआरओ पवन बरिया मनासा नीमच, पीके सेनगुप्ता पनागर जबलपुर, रामबाबू देवांगन डिंडौरी, विजय राय बासौदा विदिशा और बीएलओ चंद्रशेखर सोनी जिला नीमच, स्वाती जैन विदिशा, भोला सिंह बरकड़े डिंडौरी, तैलीया मुनिया झाबुआ, श्रीराम सुमन तिवारी उमरिया, सुरेंद्र मरमिट श्योपुर, सुमित गुप्ता शिवपुरी, राजेश यादव, सिवनी मालवा नर्मदापुरम, बालकृष्ण अहिरवार छतरपुर, रामबहोर कुमार सीधी और स्वीप पार्टनर विभाग आयुक्त उच्च शिक्षा विभाग, भोपाल को सम्मानित किया जाएगा।
निबंध प्रतियोगिता
रागिनी डेहरिया, शासकीय स्वामी विवेकानंद स्नातकोत्तर महाविद्यालय नरसिंहपुर, रजनीश त्रिपाठी शासकीय होल्कर विज्ञान महाविद्यालय इंदौर, रोशनी पटले शासकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय बालाघाट।
लोगो स्पर्धा
द्रोपदी ठाकुर दमोह, दीपक कारपेंटर नीमच, अभिताभ सिंह परस्ते मैहर।
स्लोगन स्पर्धा
शिवकुमार पाठक इंदौर, ऋषि कुमार त्रिपाठी उमरिया, मनीषा जोशी, इंदौर।



















Discussion about this post