बिहार के मौजूदा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एक बार फिर से अपनी ताजपोशी करवाने में सफल हो गए और बिहार में नौवीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेकर मुख्यमंत्री बन गए हैं। दल- बदल की राजनीति में सबको साधने में माहिर नीतीश कुमार एक बार फिर से यह साबित करने में भी सफल हो गए कि वह जो चाहते हैं कर लेते हैं और इसी का परिणाम है कि एक बार फिर से एनडीए में शामिल होकर वह मुख्यमंत्री बन गए। इसी के साथ बिहार में एक बार फिर से एनडीए की सरकार बन गई है। नीतीश कुमार ने रविवार को राजभवन में मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। नीतीश 9वीं बार मुख्यमंत्री बने हैं। इसके अलावा बिहार में नए डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी और विजय कुमार बन गए हैं। इन्होंने भी नीतीश कुमार के साथ डिप्टी सीएम पद की शपथ ली है। उधर एक बार फिर से राष्ट्रीय जनता दल (राजद) खेमे में जबरदस्त उथल-पुथल मची हुई है और नीतीश कुमार पर लाल पुत्र पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव जोरदार निशाने साध रहे हैं।
तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार पर साधा निशाना-
बिहार में सियासी उथल-पुथल के बीच और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के एक बार फिर से राजद का दामन छोड़ने के बाद तेजस्वी यादव अपने चाचा जिन्हें कभी भी पलटू राम कहा करते थे एक बार फिर से नाराज नजर आए और कहा कि तेरा अंत होगा। इस प्रकार नीतीश कुमार को लेकर बिहार की राजनीति में विरोधी खेमे से तरह- तरह के बयान लगातार आ रहे हैं।



















Discussion about this post