पूर्व प्रधानमंत्री नरसिम्हा राव को भारत रत्न मिलने पर, राव के पोते और बेटी खुश,पीएम मोदी को सराहा, आभार व्यक्त किया
डिजिटल डेस्क।भारत देश के अतुलनीय योगदान देने के लिए जिन महान व्यक्तित्व को अब तक भारत रत्न सम्मान मिल जाना था, लेकिन देर सबेर ही सही, इन्हें अब भारत रत्न मिलने की वह शुभ घड़ी आ गई है। इससे इनके परिवार के लोग तो खुश हैं ही, इनके चाहने वालों की खुशी का भी ठिकाना नहीं रहा है। साथ ही अब तक यह सम्मान नहीं मिल पाने के पीछे अपने मन का गुस्सा जाहिर भी किया।
दिवंगत प्रधानमंत्री पीवी नरसिम्हा राव को शुक्रवार को मरणोपरांत भारत रत्न से सम्मानित किया गया। पूर्व प्रधानमंत्री के पोते एनवी सुभाष राव ने खुशी जाहिर करते हुए नरसिम्हा राव को भारत रत्न देने पर पीएम मोदी की सराहना की।
राव के पोते ने पीएम मोदी का आभार व्यक्त किया
एनवी सुभाष राव ने अपनी खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि “मैं वास्तव में बहुत खुश हूं कि लंबे समय के बाद नरसिम्हा राव को भारत रत्न मिला है।””मैं बहुत खुश हूं और पीएम मोदी का आभारी हूं। उनके योगदान को लंबे समय तक नजरअंदाज किया गया।” सुभाष राव ने कहा, “पीएम मोदी ने नरसिम्हा राव को सम्मानित किया है, हालांकि वह कांग्रेस पार्टी से हैं। अब, मैं 2004 से 2014 तक यूपीए सरकार खासकर गांधी परिवार को दोषी ठहराता हूं, जब यूपीए केंद्र में सरकार सत्ता में थी, भारत रत्न तो दूर, कोई पुरस्कार भी नहीं मिला।
बेटी सुरभि ने यह कहा
नरसिम्हा राव को भारत रत्न से सम्मानित किए जाने पर उनकी बेटी और बीआरएस एमएलसी सुरभि वाणी देवी ने कहा है कि “यह बहुत खुशी का पल है। शानदार मान्यता…मैं बहुत उत्साहित हूं…” वाणी ने कहा कि नरसिंह राव उस वक्त प्रधानमंत्री बने थे जब देश मुश्किल समय का सामना कर रहा था। उन्होंने (राव ने) सुधारों को लागू किया जिसकी पूरे विश्व ने सराहना की।
उन्होंने कहा, ‘‘दलगत भावना से ऊपर उठकर राव के योगदान को मान्यता देना और भारत रत्न प्रदान करना हमारे प्रधानमंत्री (मोदी) के अच्छे मूल्यों को दर्शाता है।’’




















Discussion about this post