न्यूज डेस्क/द्वारका। भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने द्वारका में भगवान श्री द्वारकाधीश के मंदिर पहुंच कर दर्शन कर पूजा अर्चना किया। इस अवसर पर प्रधानमंत्री मोदी शारदा पीठ भी गए और शारदा पीठाधीश्वर जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी सदानंद सरस्वती महाराज का आशीर्वाद भी उन्होंने लिया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के स्वागत के लिए श्री द्वारकाधीश के मंदिर को फूलों से सजाया गया। प्रधानमंत्री मोदी ने द्वारकाधीश मंदिर पहुंचकर भगवान श्री द्वारकाधीश के दर्शन किए। द्वारकाधीश मंदिर के पुजारी ने शास्त्रोक्त विधिपूर्वक प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से पादुका पूजन कराया। यहां के बाद प्रधानमंत्री शारदा पीठ भी गए और शारदा पीठाधीश्वर जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी सदानंद सरस्वती महाराज का आशीर्वाद लिया। शारदा पीठ में प्रधानमंत्री का स्वागत किया गया। इसके बाद मोदी पवित्र गोमती नदी के घाट पर पहुंचे और वहां उन्होंने सुदामा सेतु का भी दौरा किया।प्रधानमंत्री के मंदिर पहुंचने पर मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल, सांसद और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सीआर पाटिल, गृह राज्य मंत्री हर्ष संघवी, मुख्य सचिव राजकुमार, जिला पंचायत के नथुभाई चावड़ा, जगाभाई चावड़ा, लूणाभा सुमणिया, जेके हाथिया, वनराजभा माणेक, संजयभाई नकुम, प्रतापभाई पिंडारिया, राजूभाई सरसिया, करशनभाई जोड, धीरुभाई और मेघजीभाई पिपरोतर सहित अन्य अन्य लोगों ने उनका स्वागत किया।
ट्विशा शर्मा मौत मामले में जेल गईं पूर्व न्यायाधीश गिरिबाला सिंह और पति समर्थ सिंह,जेल में पहली रात
डिजिटल डेस्क न्यूज/भोपाल। मॉडल और एक्ट्रेस ट्विशा शर्मा Twisha Sharma मौत मामले मे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल...




















Discussion about this post