मुंबई,लखनऊ,वाराणसी, दिल्ली, भोपाल, इंदौर, जबलपुर हर तरफ जश्न ही जश्न का नजारा
रोमांचक मुकाबले में टीम इंडिया ने दक्षिण अफ्रीका को 7 रन से हराया
2007 के बाद टीम इंडिया ने 17 साल बाद दोहराया इतिहास
सूर्यकुमार यादव के कैच ने बदल दिया मैच का पूरा रुख और विश्वकप पर भारत का कब्जा हो गया
स्पोर्ट डेस्क/मिरर। भारत-साउथ अफ्रीका के बीच हुए दिलचस्प मुकाबले में भारत ने दुनिया जीत ली। T20 वर्ल्ड कप 2024 में टीम इंडिया ने जैसे ही दक्षिण अफ्रीका को 7 रन से हराया पूरा देश झूम उठा। हर देशवासी झूम उठा, भारत हर प्रांत हर राज्य और जिलों में जश्न और धूम इंडिया इंडिया के नारों के साथ आतिशबाजी के नजारे देखने मिले। दिल्ली के कई इलाकों में लोग सड़कों पर आकर जश्न मनाने लगे। वहीं, नोएडा के सेक्टर 75 में लोगों ने पटाखे फोड़े।
देर रात टीम इंडिया की जीत का जश्न वाराणसी में धूमधाम से मनाया गया। खिलाड़ियों के पोस्टर लेकर पार्कों में आ गए। खुशी में लोगों ने आतिशबाजी की। इसके साथ ही लोगों ने हर-हर महादेव के जयकारे भी लगाए।
मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल का नजारा देर रात बदला हुआ था. भारत की जीत के बाद सैकड़ों लोग सड़क पर उतर आए. हर व्यक्ति उत्साह, उल्लास और उमंग से भरा हुआ था। इसके साथ ही लोगों ने एक दूसरे को बधाई दी।
यूपी की राजधानी लखनऊ में 1090 प्वाइंट से लेकर अटल चौक तक जश्न का माहौल दिखा। उल्लास से भरे लोग अपनी कारों के ऊपर चढ़ गए। जबकि कुछ युवा अनूठे ढंग स तैयार होकर आए।
आंध्र प्रदेश के अनंतपुर में भी लोगों ने इंडिया की जीत को सेलिब्रेट किया। लोगों ने सड़कों पर आतिशबाजी की,लोग हाथों में तिरंगा लेकर सड़कों पर जश्न मनाते देखे गए।
भारत की जीत को मुंबई में लोगों ने खास अंदाज में सेलिब्रेट किया. हाथों में पोस्टर-बैनर और ढाल नगाड़ों की थाप पर लोग झूमते नजर आए।




















Discussion about this post