डिजीटल डेस्क न्यूज़। पाकिस्तान के सेना प्रमुख की मुश्किलें कम नहीं हो रही है। खबरों की जाने तो कुछ मामले में वह अपने आंतरिक मामलों में ही घिरे हुए हैं। खबर है कि हाल ही में पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान ने सेना प्रमुख जनरल आसिम मुनीर पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि जब आसिम मुनीर को आईएसआई के महानिदेशक के पद से हटाया गया तो उन्होंने उनकी पत्नी बुशरा बीबी के खिलाफ साजिश रची। इमरान खान ने कहा कि बुशरा बीबी की 14 महीने की अन्यायपूर्ण कैद के पीछे जनरल आसिम मुनीर का प्रतिशोधी स्वभाव है।
पाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान ने सेना प्रमुख जनरल आसिम मुनीर पर गंभीर आरोप लगाए हैं। इमरान खान ने सेना प्रमुख जनरल आसिम मुनीर की प्रतिशोधी स्वभाव के बारे में बात करते हुए कहा कि उन्हें इंटर-सर्विसेज इंटेलिजेंस (आईएसआई) के महानिदेशक के पद से हटा दिया गया।
इसके बाद वो उनकी पत्नी बुशरा बीबी के खिलाफ हो गए। इमरान खान ने कहा, जब मैंने जनरल असीम मुनीर को डीजी आईएसआई के पद से हटाया, तो उन्होंने मामले पर चर्चा करने के लिए मध्यस्थों के माध्यम से मेरी पत्नी बुशरा बीबी से संपर्क करने की कोशिश की। हालांकि बुशरा बीबी ने स्पष्ट रूप से मना कर दिया, उन्होंने कहा कि उनका ऐसे मामलों से कोई लेना-देना नहीं है और वे उनसे नहीं मिलेंगी।




















Discussion about this post