मिशन एक्सिओम-4 को एक बार फिर स्थगित किया गया,आज उड़ान भरने वाले थे शुभांशु
डिजिटल डेस्क न्यूज़/इंटरनेशनल। अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (आइएसएस) ले जाने वाले एक्सिओम स्पेस के मिशन एक्सिओम-4 को एक बार फिर स्थगित कर दिया है।
यह मिशन बुधवार की शाम को लॉन्च किया जाना था, लेकिन फाल्कन-9 रॉकेट में खराबी के कारण इस प्रक्षेपण को फिलहाल रोक दिया गया है। इसकी जानकारी खुद स्पेसएक्स ने एक्स पर दी है। बता दें भारतीय अंतरिक्षयात्री शुभांशु उड़ान भरने वाले थे, यात्रा फिलहाल रोक दी गई है। इसी के साथ शुभांशु आईएसएस की उड़ान भरने वाले पहले भारतीय होंगे।
स्पेसएक्स ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि प्रक्षेपण के लिए इस्तेमाल किए जा रहे फाल्कन 9 रॉकेट में तकनीकी खराबी के कारण अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (आईएसएस) के लिए मिशन को स्थगित कर दिया गया है। प्रक्षेपण की नई तारीख अभी तय नहीं हुई है।
इसरो ने पोस्ट कर बताया कि चेकिंग के दौरान फाल्कन-9 रॉकेट में लीकेज का पता चला है, इंजीनियरों ने स्पेसएक्स के फाल्कन-9 रॉकेट में लीक को ठीक करने के लिए और समय मांगा है।




















Discussion about this post