– मध्यप्रदेश की मोहन सरकार ने कैबिनेट बैठक में कई अहम फैसले लिए
– प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्र सरकार के 11 वर्ष पूर्ण होने पर प्रशंसा प्रस्ताव प्रस्तुत किया
डिजिटल डेस्क न्यूज़/ भोपाल। मध्यप्रदेश में आदिवासियों के विकास और किसानों के कल्याण के लिए तत्पर मध्यप्रदेश की मोहन सरकार ने 10 जून को कैबिनेट बैठक में कई अहम फैसले लिए गए। सरकार ने आदिवासियों के विकास के लिए मजरा-टोला सड़क योजना, तुवरदाल उत्पादकों को मंडी टैक्स से छूट देने का फैसला किया है। कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने बताया कि कैबिनेट बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्र सरकार को बधाई दी।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्र सरकार के 11 वर्ष पूर्ण होने पर प्रशंसा प्रस्ताव प्रस्तुत किया। इस प्रस्ताव को सर्वसम्मति से पारित किया गया। इस प्रस्ताव के माध्यम से देश में विगत 11 वर्षों में हुई आर्थिक, सामाजिक और सांस्कृतिक प्रगति के लिए केंद्र सरकार की सराहना की गई। विशेष रूप से किसान, महिला, युवा और गरीब वर्ग के लिए लागू योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए प्रधानमंत्री मोदी को बधाई दी गई।
कैबिनेट मंत्री विजयवर्गीय ने बताया कि वर्षा काल की पूर्व तैयारी के मद्देनजर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सभी मंत्रियों को निर्देशित किया है कि आगामी वर्षा ऋतु के लिए अपने-अपने क्षेत्रों और विभागों में आवश्यक तैयारियां पहले से सुनिश्चित करें। नगरीय निकायों को नाले एवं जल निकासी की सफाई तथा ग्रामीण क्षेत्रों में तालाबों और जल स्रोतों के कैचमेंट एरिया की सफाई सुनिश्चित करने को कहा गया है।




















Discussion about this post