– लॉस एंजिलिस में तोड़फोड़ और लूटपाट रोकने के लिए कर्फ्यू लगाया
– लोकल प्रशासन ने शांति के लिए लिया एक्शन
डिजिटल डेस्क न्यूज़/दुनिया। दुनिया भर की खबरों की बात से बात करें तो रूस और यूक्रेन के बीच जहां अभी टकराव थम नहीं है। वहीं भारत और पाकिस्तान के बीच भी तनाव बरकरार है। इसी बीच दुनिया की महाशक्ति माने जाने वाले ताकतवर देश अमेरिका में भी हालात ख़राब होने की खबरें लगातार मीडिया में आ रही हैं।
बीते चार दिनों से अमेरिका के लॉस एंजिलिस शहर में तनाव का माहौल बना हुआ है।
गौरतलब है कि अमेरिका के लॉस एंजिलिस में विरोध प्रदर्शन के कारण शहर में कर्फ्यू लगा दिया गया है। यहां के मेयर करेन बास ने लोकल इमरजेंसी का एलान करते हुए डाउनटाउन लॉस एंजिलिस में तोड़फोड़ और लूटपाट रोकने के लिए कर्फ्यू लगाया है। अप्रवासी नागरिकों के घरों पर चल रहे छापों के विरोध में हिंसक विरोध प्रदर्शन शुरू हुआ है।
कर्फ्यू मंगलवार रात 8 बजे (स्थानीय समयानुसार) बुधवार सुबह 6 बजे तक लागू रहेगा। करेन बास ने कहा कि कर्फ्यू कई दिनों तक जारी रहने की उम्मीद है। मेयर करेन बास ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन के अप्रवासी नागरिकों के घरों पर चल रहे छापों के विरोध में हिंसक विरोध प्रदर्शन शुरू हुआ।



















Discussion about this post