-“डियर” अब ना हो पाएगा तीन दिन तक सेम अंडरवियर पहनते हो तुम…गुडबॉय
– सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा पत्नी का पति को लिखा डायवोर्स लेटर
डिजिटल डेस्क न्यूज़/लाइफस्टाइल।
आमतौर पर पति-पत्नी के बीच तलाक की वजह घरेलू हिंसा, आर्थिक स्थिति, पारिवारिक कलह या एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर ही होते हैं। हालांकि, अब जो मामला आया है, उसे पढ़कर आप अपना सिर धुन ने लगेंगे।
यह मामला सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। पति की हरकतों से आजिज आ चुकी एक पत्नी ने अपने पति को डायवोर्स लेटर लिखा है। इसमें पत्नी ने तलाक के जो कारण बताए हैं, उसे सुनकर पहले तो आप हंसेंगे फिर सोचेंगे कि क्या तलाक का यह भी कारण हो सकता है। यूजर्स भी इस डायवोर्स लेटर को पढ़ने के बाद हैरान हैं और पूछ रहे हैं- ऐसा डायवोर्स लेटर कौन लिखता है। सभी हैरानी में है।
जानिए, लेटर में क्या लिखा ऐसा
एक पत्नी ने अपने पति को डायवोर्स लेटर लिखा है,उसने लिखा है, ‘डियर अंकित, “डियर” तो तुम डिजर्व नहीं करते। मैं तुमसे परेशान हो चुकी हूं। अब और नहीं हो पाएगा मुझसे, इस शादी में मैं सर्वाइव नहीं कर सकती। ना तुम नहाते हो, तीन दिन तक सेम अंडरवियर पहनते हो और जिस दिन गलती से नहा भी लिया तो टॉवेल बेड पर छोड़ देते हो. पैसे की तो कदर ही नहीं है, 80 हजार का Nothing फोन ले लिया, जिसका नाम ही Nothing है, वो क्या फीचर देगा. तुमसे तो फ्लश भी नहीं होता, गोबरबुद्धि! मेरा लॉयर तुम्हे डायवोर्स पेपर भेज देगा। गुडबॉय’




















Discussion about this post