-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ईंधन बचाने की अपील का असर
-काफिले के लिए महिंद्रा की नई इलेक्ट्रिक कार XEV 9e खरीदी गई।
-यह कार बुधवार से CM के काफिले का हिस्सा बन गई।
-नंबर प्लेट में मौजूद ‘VB’ का मतलब ‘विकसित भारत’ बताया गया
डिजिटल डेस्क न्यूज/ भोपाल। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ईंधन बचाने की अपील के बाद मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अपने काफिले में इलेक्ट्रिक वाहन शामिल करने का फैसला लिया था। जिस पर अमल हो गया है। अब इसके तहत काफिले के लिए महिंद्रा की नई इलेक्ट्रिक कार XEV 9e खरीदी गई है। यह कार बुधवार से CM के काफिले का हिस्सा बन गई।

मुख्यमंत्री बुधवार शाम दिल्ली रवाना हुए। वे मुख्यमंत्री निवास से स्टेट हैंगर तक इसी इलेक्ट्रिक कार से पहुंचे। मुख्यमंत्री की नई कार का पंजीयन नंबर MP 02 VB 2047 है। नंबर प्लेट में मौजूद ‘VB’ का मतलब ‘विकसित भारत’ बताया गया है।

वहीं ‘2047’ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उस संकल्प का प्रतीक है, जिसके तहत वर्ष 2047 तक भारत को एक विकसित राष्ट्र बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इस विशेष नंबर के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छ ऊर्जा के उपयोग और विकसित भारत के संदेश को प्रदर्शित करने का प्रयास किया गया है।



















Discussion about this post