• Latest
  • Trending
  • All
  • Business
  • Politics
  • World
  • Lifestyle
एशियन गेम्स 2026 में मध्यप्रदेश राज्य शूटिंग अकादमी की खिलाड़ी ‘आशी’ का सटीक निशाना, भारत के खाते में रजत

एशियन गेम्स 2026 में मध्यप्रदेश राज्य शूटिंग अकादमी की खिलाड़ी ‘आशी’ का सटीक निशाना, भारत के खाते में रजत

September 28, 2026
जबलपुर प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बरेला में सड़क किनारे पी चाय,सास-बहु ढाबे पर भी रुके

जबलपुर प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बरेला में सड़क किनारे पी चाय,सास-बहु ढाबे पर भी रुके

October 5, 2026
बुंदेली बोली में है माधुर्य और मिठास,युवाओं को साथ लेकर आगे बढ़ेंगे : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

बुंदेली बोली में है माधुर्य और मिठास,युवाओं को साथ लेकर आगे बढ़ेंगे : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

October 4, 2026 - Updated on October 5, 2026
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मंडला में ₹460 करोड़ के विकास कार्यों का तोहफा दिया,कई महत्वपूर्ण घोषणाएं

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मंडला में ₹460 करोड़ के विकास कार्यों का तोहफा दिया,कई महत्वपूर्ण घोषणाएं

October 4, 2026 - Updated on October 5, 2026
CM Youth Conclave 2026: CM डॉ.मोहन यादव 20 हजार युवाओं से संवाद करेंगे

CM Youth Conclave 2026: CM डॉ.मोहन यादव 20 हजार युवाओं से संवाद करेंगे

October 4, 2026 - Updated on October 5, 2026
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने गोपालक सम्मेलन में न्याय संहिता आधारित प्रदर्शनी का शुभारंभ किया

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने गोपालक सम्मेलन में न्याय संहिता आधारित प्रदर्शनी का शुभारंभ किया

October 3, 2026
एशियन गेम्स-2026 के गोल्ड मेडल मैच में भारतीय क्रिकेट टीम ने पाकिस्तान को 19 रनों से हरा कर जापान में फहराया स्वर्णिम परचम

एशियन गेम्स-2026 के गोल्ड मेडल मैच में भारतीय क्रिकेट टीम ने पाकिस्तान को 19 रनों से हरा कर जापान में फहराया स्वर्णिम परचम

October 3, 2026
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 157वीं जयंती पर खादी ग्रामोद्योग भवन पहुंचे मुख्यमंत्री डॉ. यादव, राष्ट्रपिता को नमन किया

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 157वीं जयंती पर खादी ग्रामोद्योग भवन पहुंचे मुख्यमंत्री डॉ. यादव, राष्ट्रपिता को नमन किया

October 2, 2026 - Updated on October 3, 2026
केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह की राजा भोज विमानतल पर मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की अगवानी

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह की राजा भोज विमानतल पर मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की अगवानी

October 2, 2026 - Updated on October 3, 2026
नई दिल्ली में सीएम मोहन यादव ने की पीएम मोदी से भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स सम्मिट 2027 के लिए किया आमंत्रित

नई दिल्ली में सीएम मोहन यादव ने की पीएम मोदी से भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स सम्मिट 2027 के लिए किया आमंत्रित

October 1, 2026
MP त्विषा शर्मा केस : पूर्व जज गिरिबाला सिंह के खिलाफ दहेज एक्ट की धारा हटी,अगली सुनवाई 8 अक्तूबर को

MP त्विषा शर्मा केस : पूर्व जज गिरिबाला सिंह के खिलाफ दहेज एक्ट की धारा हटी,अगली सुनवाई 8 अक्तूबर को

September 30, 2026
मध्य प्रदेश भाजपा के प्रभारी बिप्लब कुमार देब और सह प्रभारी रेखा वर्मा आज से दो दिन भोपाल में रहेंगे

मध्य प्रदेश भाजपा के प्रभारी बिप्लब कुमार देब और सह प्रभारी रेखा वर्मा आज से दो दिन भोपाल में रहेंगे

September 30, 2026
देश के प्रगति-50 शहरों में शामिल हुए इंदौर, भोपाल और उज्जैन

देश के प्रगति-50 शहरों में शामिल हुए इंदौर, भोपाल और उज्जैन

September 29, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Monday, October 5, 2026
Hindi News; Latest Hindi News, Breaking Hindi News Live, Hindi Samachar (हिंदी समाचार), Hindi News Paper Today | The Mahakoshal Mirror
  • Login
  • Home
  • National
    • World
    • sports
  • State
  • Business
  • Lifestyle/Religion
  • Entertainment
No Result
View All Result

Home Sports

एशियन गेम्स 2026 में मध्यप्रदेश राज्य शूटिंग अकादमी की खिलाड़ी ‘आशी’ का सटीक निशाना, भारत के खाते में रजत

Rakesh Mishra by Rakesh Mishra
September 28, 2026
in Sports, State
Reading Time: 1 min read
A A
0
एशियन गेम्स 2026 में मध्यप्रदेश राज्य शूटिंग अकादमी की खिलाड़ी ‘आशी’ का सटीक निशाना, भारत के खाते में रजत
FacebookTwitter

मध्यप्रदेश राज्य शूटिंग अकादमी की आशी चौकसे ने 50 मीटर राइफल 3 पोजिशन टीम इवेंट में जीता सिल्वर

तिलोत्तमा सेन और विदरसा के. विनोद के साथ भारतीय टीम ने 1763 अंक अर्जित कर हासिल किया दूसरा स्थान
एशियन गेम्स में आशी ने लगातार दूसरी बार 50 मीटर राइफल 3 पोजिशन टीम स्पर्धा में रजत पदक अपने नाम किया

———————————————————————————-

भोपाल। एशियन गेम्स 2026 में मध्यप्रदेश की प्रतिभावान निशानेबाज एवं मध्यप्रदेश राज्य शूटिंग अकादमी की खिलाड़ी आशी चौकसे ने शानदार प्रदर्शन करते हुए भारत को रजत पदक दिलाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। नागोया में आयोजित महिलाओं की 50 मीटर राइफल 3 पोजिशन टीम स्पर्धा में आशी चौकसे, तिलोत्तमा सेन और विदरसा के. विनोद की भारतीय टीम ने 1763 अंक अर्जित कर दूसरा स्थान हासिल किया। चीन ने 1773 अंकों के साथ स्वर्ण तथा कजाकिस्तान ने 1754 अंकों के साथ कांस्य पदक जीता।

आशी ने 585 अंक के साथ टीम की पदक जीत में दिया अहम योगदान

50 मीटर राइफल 3 पोजिशन की क्वालिफिकेशन स्पर्धा में आशी चौकसे ने 585 अंक अर्जित किए। उन्होंने नीलिंग पोजिशन में 196 और प्रोन पोजिशन में शानदार 199 अंक हासिल किए। स्टैंडिंग पोजिशन में 93 और 97 की सीरीज के साथ उन्होंने टीम के कुल स्कोर को मजबूत आधार दिया। आशी व्यक्तिगत फाइनल में स्थान नहीं बना सकीं, लेकिन उनका प्रदर्शन भारतीय टीम के संयुक्त 1763 अंकों में महत्वपूर्ण रहा।

2017 में शुरू हुआ सफर, अंतर्राष्ट्रीय मंच पर बनाई पहचान

भोपाल में जन्मीं आशी चौकसे ने वर्ष 2017 में कक्षा 9वीं के दौरान नेशनल कैडेट कोर के माध्यम से शूटिंग की शुरुआत की। इसके बाद उन्होंने भोपाल स्थित मध्यप्रदेश राज्य शूटिंग अकादमी में प्रशिक्षण प्राप्त किया। कोच सुमा शिरूर और वैभव शर्मा के मार्गदर्शन में आशी ने राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाई। वर्ष 2022 में उन्होंने बाकू आईएसएसएफ वर्ल्ड कप में मिक्स्ड टीम इवेंट में स्वर्ण पदक सहित अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल कीं।

एशियन गेम्स में लगातार दूसरी बड़ी उपलब्धि

खिलाड़ी आशी चौकसे ने इससे पहले वर्ष 2023 के हांगझोऊ एशियन गेम्स में भी 50 मीटर राइफल 3 पोजिशन टीम इवेंट में रजत पदक और व्यक्तिगत स्पर्धा में कांस्य पदक हासिल किया था। अब 2026 एशियन गेम्स में एक बार फिर इसी स्पर्धा की टीम में रजत पदक जीतकर उन्होंने एशियाई खेलों में अपनी निरंतरता और उत्कृष्ट प्रदर्शन को कायम रखा है।

एशियन गेम्स में मध्यप्रदेश के खाते में अब तक 3 पदक

आशी चौकसे के रजत पदक के साथ ही एशियन गेम्स 2026 में मध्यप्रदेश के खिलाड़ियों के खाते में अब तक कुल 3 पदक हो गए हैं, जिनमें 2 रजत और 1 कांस्य पदक शामिल हैं। रजत पदक में मध्यप्रदेश राज्य शूटिंग अकादमी के खिलाड़ी ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर ने 50 मीटर राइफल 3 पोजिशन पुरुष टीम स्पर्धा में, जबकि आशी चौकसे ने 50 मीटर राइफल 3 पोजिशन महिला टीम स्पर्धा में रजत पदक जीता है। वहीं, मध्यप्रदेश राज्य एथलेटिक्स अकादमी के खिलाड़ी जय मीना ने सॉफ्ट टेनिस पुरुष एकल में कांस्य पदक अपने नाम किया है। इस प्रकार मध्यप्रदेश के खिलाड़ियों ने अब तक 2 रजत और 1 कांस्य सहित कुल 3 पदक अर्जित किए हैं। ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर की टीम ने 50 मीटर राइफल 3 पोजिशन में 1762 अंक के साथ रजत पदक जीता था।

अब शॉटगन में पदक की उम्मीदें, नीरू धांडा और मनीषा कीर करेंगी प्रतिनिधित्व

एशियन गेम्स में निशानेबाजी की स्पर्धाओं में मध्यप्रदेश की पदक यात्रा को आगे बढ़ाने के लिए अब शॉटगन स्पर्धाओं पर भी नजरें रहेंगी। 27 सितंबर से शुरू होने वाली शॉटगन स्पर्धाओं में मध्यप्रदेश राज्य शूटिंग अकादमी की खिलाड़ी नीरू धांडा और मनीषा कीर भारतीय दल का प्रतिनिधित्व करेंगी। नीरू धांडा महिला ट्रैप स्पर्धा में भारत की प्रमुख निशानेबाजों में शामिल हैं और वर्ष 2026 में आईएसएसएफ वर्ल्ड कप के महिला ट्रैप में स्वर्ण पदक भी जीत चुकी हैं।

खेल मंत्री श्री विश्वास कैलाश सारंग ने दी बधाई

सहकारिता, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्री विश्वास कैलाश सारंग ने आशी चौकसे को एशियन गेम्स में रजत पदक जीतने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश राज्य शूटिंग अकादमी की खिलाड़ी आशी चौकसे ने अपने शानदार प्रदर्शन से प्रदेश और देश का गौरव बढ़ाया है। उनकी यह उपलब्धि प्रदेश के युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणादायी है। मंत्री श्री सारंग ने आशी चौकसे के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए आगामी प्रतियोगिताओं के लिए शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

Tags: India won silver medalMadhya Pradesh State Shooting Academy player Ashi's accurate shot at the Asian Games 2026
Previous Post

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने खुद अपने पैतृक मकान पर गेती चलाकर सिंहस्थ के लिए सड़क चौड़ीकरण कार्य के लिए दी अद्वितीय मिसाल

Next Post

अभिनेता गोविंदा नलखेड़ा पहुंचे यहां उन्होंने प्रसिद्ध मां बगलामुखी मंदिर में विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर माता के दर्शन किए

Related Posts

जबलपुर प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बरेला में सड़क किनारे पी चाय,सास-बहु ढाबे पर भी रुके

जबलपुर प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बरेला में सड़क किनारे पी चाय,सास-बहु ढाबे पर भी रुके

by Rakesh Mishra
October 5, 2026
0

बच्चों को फ्री कोचिंग दे रहे युवा का किया सम्मान ------------------------------------------------------------------------------------------ डिजिटल डेस्क न्यूज़/जबलपुर। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का आज...

बुंदेली बोली में है माधुर्य और मिठास,युवाओं को साथ लेकर आगे बढ़ेंगे : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

बुंदेली बोली में है माधुर्य और मिठास,युवाओं को साथ लेकर आगे बढ़ेंगे : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

by Rakesh Mishra
October 4, 2026 - Updated on October 5, 2026
0

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बुंदेली समागम का किया शुभारंभ बुंदेलखंडी मूवी बिन्नू की बारात के टीज़र और मोशन पोस्टर का...

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मंडला में ₹460 करोड़ के विकास कार्यों का तोहफा दिया,कई महत्वपूर्ण घोषणाएं

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मंडला में ₹460 करोड़ के विकास कार्यों का तोहफा दिया,कई महत्वपूर्ण घोषणाएं

by Rakesh Mishra
October 4, 2026 - Updated on October 5, 2026
0

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मंडला में ₹460 करोड़ के विकास कार्यों का लोकार्पण-भूमिपूजन किया और तेंदूपत्ता संग्राहकों को बोनस...

CM Youth Conclave 2026: CM डॉ.मोहन यादव 20 हजार युवाओं से संवाद करेंगे

CM Youth Conclave 2026: CM डॉ.मोहन यादव 20 हजार युवाओं से संवाद करेंगे

by Rakesh Mishra
October 4, 2026 - Updated on October 5, 2026
0

-80 से अधिक प्रदर्शनी कक्षों में दिखेगी संभावनाओं की तस्वीर -उभरती प्रौद्योगिकियों पर रहेगा विशेष जोर -करियर से साइबर सुरक्षा...

Next Post
अभिनेता गोविंदा नलखेड़ा पहुंचे यहां उन्होंने प्रसिद्ध मां बगलामुखी मंदिर में विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर माता के दर्शन किए

अभिनेता गोविंदा नलखेड़ा पहुंचे यहां उन्होंने प्रसिद्ध मां बगलामुखी मंदिर में विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर माता के दर्शन किए

Discussion about this post

Advertisement

Hindi News; Latest Hindi News, Breaking Hindi News Live, Hindi Samachar (हिंदी समाचार), Hindi News Paper Today | The Mahakoshal Mirror

Copyright © 2026 TMMIRROR Designed and Developed by AjayGupta

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

No Result
View All Result
  • Home
  • National
    • World
    • sports
  • State
  • Business
  • Lifestyle/Religion
  • Entertainment

Copyright © 2026 TMMIRROR Designed and Developed by AjayGupta