मुख्यमंत्री ने राज्य के सामाजिक सुरक्षा पेंशनरों को बड़ा आर्थिक संबल प्रदान करते हुए नरसिंहपुर से ही ‘सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना’ की राशि का अंतरण किया।
सांदीपनि विद्यालय के नवनिर्मित भवन का लोकार्पण किया।
मुख्यमंत्री ने प्रदेश के नागरिकों को सशक्त बनाने और विद्यार्थियों को आधुनिक एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने के संकल्प को दोहराते हुए नरसिंहपुर जिले में ₹175 करोड़ से अधिक के विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया। इस अवसर पर उन्होंने सांदीपनि विद्यालय के नवनिर्मित भवन का लोकार्पण किया और विद्यार्थियों की सुविधा के लिए विद्यालय को 15 नई बसों की सौगात दी।

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने राज्य के सामाजिक सुरक्षा पेंशनरों को बड़ा आर्थिक संबल प्रदान करते हुए नरसिंहपुर से ही ‘सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना’ की राशि का अंतरण किया। योजना के तहत प्रदेश के 35.56 लाख से अधिक पात्र हितग्राहियों के खातों में ₹213.41 करोड़ से अधिक की राशि सीधे सिंगल क्लिक के माध्यम से ट्रांसफर की गई।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार का मुख्य लक्ष्य प्रदेश के हर वर्ग को सामाजिक सुरक्षा प्रदान करना और आने वाली पीढ़ी के लिए आधुनिक व सर्वसुविधायुक्त शिक्षण संस्थानों की व्यवस्था करना है। सांदीपनि विद्यालय के नए भवन और नई बसों की सुविधा से क्षेत्र के बच्चों को उत्कृष्ट एवं सुलभ शिक्षा प्राप्त होगी। इसके साथ ही, जिले में ₹175 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों से क्षेत्र के बुनियादी ढांचे, सड़कों और नागरिक सुविधाओं का विस्तार होगा।




















Discussion about this post