• Latest
  • Trending
  • All
  • Business
  • Politics
  • World
  • Lifestyle
प्रदेश में बिजली की कमी को दूर करने प्रयास जारी : ऊर्जा मंत्री

October 15, 2026 - Updated on October 17, 2026
कांग्रेस के आरोपों और (SIR) पर चुप्पी तोड़ेगी भाजपा,देशभर में अभियान चलाने की तैयारी!

October 17, 2026
नागरिकों को बार-बार कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें,जनसमस्याओं का निराकरण  सुनिश्चित किया जाना : मुख्यमंत्री चाहिए

October 16, 2026
Asian Games 2026 के पदक विजेताओं से पीएम मोदी ने की मुलाकात, कहा- ‘हर मैदान पर तिरंगे की शान

October 15, 2026
केंद्र सरकार ने ईपीएफओ की अनिवार्य कवरेज सीमा बढ़ाने की घोषणा की,देशभर में 51 लाख से अधिक अतिरिक्त कर्मचारियों को लाभ मिलने का अनुमान

मध्य प्रदेश में जबलपुर-भोपाल-इंदौर कॉरिडोर को एक लाख करोड़ रुपये का निवेश और तीन लाख रोजगार का लक्ष्य

मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना में पंजीकरण कराने से छूट गई महिलाओं को एक और मौका देने के लिए पोर्टल दोबारा खोला जाएगा : मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल

October 14, 2026
प्रदेश की 1.25 करोड़ लाड़ली बहनों को ‘नवरात्रि के पावन पर्व पर मुख्यमंत्री ने 41वीं किश्त सिंगल क्लिक के माध्यम से अंतरित की

MP IAS Transfer : सुखवीर सिंह बने मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव, 23 (IAS)अधिकारियों के तबादले एवं नवीन पदस्थापना आदेश जारी

ग्वालियर में लिफ्ट में फंसे पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम,अचानक बंद हुई लिफ्ट

October 13, 2026
CJI से मुलाकात नहीं हुई तो विपक्ष का सुप्रीम कोर्ट मार्च, पूर्व सॉलिसिटर जनरल नाराज

सुप्रीम कोर्ट मार्च के दौरान महिला पत्रकार ने राहुल गांधी पर धक्का देने और हाथ खींचने का आरोप लगाया

उत्तर प्रदेश कांग्रेस में आपसी टकराव, सरेआम जूते चप्पल चले और गाली गलौज हुई

October 12, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Saturday, October 17, 2026
Hindi News; Latest Hindi News, Breaking Hindi News Live, Hindi Samachar (हिंदी समाचार), Hindi News Paper Today | The Mahakoshal Mirror
  • Login
  • Home
  • National
    • World
    • sports
  • State
  • Business
  • Lifestyle/Religion
  • Entertainment
No Result
View All Result

Home Featured

प्रदेश में बिजली की कमी को दूर करने प्रयास जारी : ऊर्जा मंत्री

Rakesh Mishra by Rakesh Mishra
October 15, 2026 - Updated on October 17, 2026
in Featured, State
Reading Time: 1 min read
A A
0
प्रदेश में बिजली की कमी को दूर करने प्रयास जारी : ऊर्जा मंत्री
FacebookTwitter

ऊर्जा मंत्री ने बताया है कि पिछले वर्ष के मुक़ाबले 14 अक्टूबर 2026 को 38.6 प्रतिशत अधिक विद्युत प्रदाय किया गया। पिछले वर्ष 2423 लाख यूनिट विद्युत प्रदाय की गई थी, जबकि इस वर्ष 3310 लाख यूनिट विद्युत आपूर्ति की गई।

डिजिटल डेस्क न्यूज़/जबलपुर। प्रदेश के ऊर्जा मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने बताया है कि प्रदेश में इस वर्ष कुछ क्षेत्रों में हुई अल्पवृष्टि, धान की सिंचाई एवं पलेवा के लिए बिजली की मांग में अचानक वृद्धि हुई है। पिछले वर्ष 14 अक्टूबर 2025 की अधिकतम मांग 11874 मेगावाट थी, जो इस वर्ष 17124 मेगावाट हो गई है। मतलब मांग में लगभग 5000 मेगावाट की वृद्धि हुई है। पिछले वर्ष 1 अक्टूबर 2025 को कृषि के लिए बिजली की मांग 1752 मेगावाट थी जो इस वर्ष 1 अक्टूबर 2026 को ही 3701 मेगावाट हो गई।

ऊर्जा मंत्री ने बताया है कि पिछले वर्ष के मुक़ाबले 14 अक्टूबर 2026 को 38.6 प्रतिशत अधिक विद्युत प्रदाय किया गया। पिछले वर्ष 2423 लाख यूनिट विद्युत प्रदाय की गई थी, जबकि इस वर्ष 3310 लाख यूनिट विद्युत आपूर्ति की गई। वर्षा की कमी के कारण जलविद्युत उत्पादन क्षमता में भी कमी आई है। इससे गांधीसागर, ओंकारेश्वर, इंदिरा सागर, राजघाट और सरदार सरोवर से जलविद्युत उत्पादन में लगभग 1500 मेगावाट कमी आई है। पूरे देश में कोयले की कमी एवं तकनीकी समस्या के कारण ताप विद्युत इकाइयों की ट्रिपिंग से ताप विद्युत उत्पादन में भी कमी आई है। ताप विद्युत गृहों में तकनीकी समस्या के कारण भी लगभग 1000 मेगावाट का उत्पादन प्रभावित हुआ है।

भारत के प्रमुख बिजली एक्सचेंज इंडियन इनर्जी एक्सचेंज में 13 अक्टूबर 2026 की स्थिति में पीक आवर्स में बिजली खरीदने की अधिकतम बोली लगभग 70 हजार मेगावाट की रही ,जबकि उक्त अवधि मे बेचने वाले केवल 500 मेगावाट (लगभग) रहे, और उसकी दर भी 10 रूपए प्रति यूनिट है। पूरे देश में बिजली की कमी है। वर्तमान में बिजली एक्सचेंज में भी बिजली उपलब्ध नहीं है। प्रदेश में विद्युत की पर्याप्त उपलब्धता हो इसके लिए उत्तर प्रदेश से पीक घंटों में 500 मेगावाट बिजली ले रहे हैं। भारत के प्रमुख बिजली एक्सचेंजों से भी विद्युत खरीदने के प्रयास किए जा रहे हैं। इकाइयाँ जो वार्षिक संधारण के कारण बंद हैं, उन्हें भी जल्द शुरू करने के प्रयास किए जा रहे हैं।

श्री सिंगाजी ताप विद्युत गृह खंडवा और संजय गांधी ताप विद्युत गृह बिरसिंगपुर की इकाई में मेंटेनेंस के बाद पुनः विद्युत उत्पादन शुरू हो गया है। इससे लगभग 1000 मेगावाट विद्युत उपलब्धता में वृद्धि हो गई। 20 अक्टूबर 2026 तक लेनको पावर एवं एनटीपीसी गाडरवाड़ा की यूनिट से भी बिजली उपलब्ध हो जाएगी। इससे लगभग 600 मेगावाट की बिजली उपलब्धता में वृद्धि होगी। इसके अतिरिक्त तकनीकी कारणों से बंद हुई लगभग 1200 मेगावाट की इकाइयां भी एक से दो दिन मे प्रारंभ हो जाएंगी।

प्रदेश में 16 अक्टूबर 2026 से 500 मेगावाट बिजली बैंकिंग माध्यम से उपलब्ध होने लगेगी। इस प्रकार आगामी सप्ताह से लगभग 3 से 4 हजार मेगावाट अतिरिक्त विद्युत उपलब्ध हो जाएगी, इससे वर्तमान में उत्पन्न बिजली की कमी दूर होने की पूरी संभावना है।

रबी सीज़न में विद्युत उपलब्धता सुनिश्चित करने हेतु किए जा रहे उपाय-गत वर्ष 3600 मिलियन यूनिट की तुलना में लगभग 225 मिलियन यूनिट अतिरिक्त अग्रिम बिजली बैंकिंग की गई है, जिससे 1 नवम्बर 2026 से 10 मार्च 2027 तक 407 से 3,900 मेगावाट विद्युत प्रदेश को प्राप्त होगी। इसके साथ ही नवम्बर 2026 से फरवरी 2027 अवधि के लिए 300-800 मेगावाट अल्पकालिक विद्युत क्रय की निविदाएं आमंत्रित की गई हैं।

Tags: MP NEWS GWALIOR NEWS BHOPAL NEWS Efforts are underway to overcome the power shortage in the state: Energy Minister
Previous Post

मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना में पंजीकरण कराने से छूट गई महिलाओं को एक और मौका देने के लिए पोर्टल दोबारा खोला जाएगा : मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल

Next Post

मध्य प्रदेश में जबलपुर-भोपाल-इंदौर कॉरिडोर को एक लाख करोड़ रुपये का निवेश और तीन लाख रोजगार का लक्ष्य

Related Posts

कांग्रेस के आरोपों और (SIR) पर चुप्पी तोड़ेगी भाजपा,देशभर में अभियान चलाने की तैयारी!

कांग्रेस के आरोपों और (SIR) पर चुप्पी तोड़ेगी भाजपा,देशभर में अभियान चलाने की तैयारी!

by Rakesh Mishra
October 17, 2026
0

अगले हफ्ते से शुरू होने वाले इस अभियान में पार्टी जनता के बीच जाकर अपना पक्ष रखेगी। इसके लिए BJP...

नागरिकों को बार-बार कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें,जनसमस्याओं का निराकरण  सुनिश्चित किया जाना : मुख्यमंत्री चाहिए

नागरिकों को बार-बार कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें,जनसमस्याओं का निराकरण सुनिश्चित किया जाना : मुख्यमंत्री चाहिए

by Rakesh Mishra
October 16, 2026
0

स्थानीय आवश्यकताओं के अनुरूप विकास योजनाएं तैयार करें उद्योगों की आवश्यकताओं के अनुसार युवाओं को प्रशिक्षण दिलाएं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर...

Asian Games 2026 के पदक विजेताओं से पीएम मोदी ने की मुलाकात, कहा- ‘हर मैदान पर तिरंगे की शान

Asian Games 2026 के पदक विजेताओं से पीएम मोदी ने की मुलाकात, कहा- ‘हर मैदान पर तिरंगे की शान

by Rakesh Mishra
October 15, 2026
0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली के ध्यानचंद राष्ट्रीय स्टेडियम में एशियन गेम्स 2026 में मेडल जीतने वाले भारतीय एथलीट्स से...

केंद्र सरकार ने ईपीएफओ की अनिवार्य कवरेज सीमा बढ़ाने की घोषणा की,देशभर में 51 लाख से अधिक अतिरिक्त कर्मचारियों को लाभ मिलने का अनुमान

केंद्र सरकार ने ईपीएफओ की अनिवार्य कवरेज सीमा बढ़ाने की घोषणा की,देशभर में 51 लाख से अधिक अतिरिक्त कर्मचारियों को लाभ मिलने का अनुमान

by Rakesh Mishra
October 15, 2026
0

पत्रकारवार्ता में प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना की भी जानकारी दी गई। -------------------------------------------------------------------------------------------------------- जबलपुर। कर्मचारियों की सामाजिक सुरक्षा का दायरा...

Next Post
मध्य प्रदेश में जबलपुर-भोपाल-इंदौर कॉरिडोर को एक लाख करोड़ रुपये का निवेश और तीन लाख रोजगार का लक्ष्य

मध्य प्रदेश में जबलपुर-भोपाल-इंदौर कॉरिडोर को एक लाख करोड़ रुपये का निवेश और तीन लाख रोजगार का लक्ष्य

Discussion about this post

Advertisement

Hindi News; Latest Hindi News, Breaking Hindi News Live, Hindi Samachar (हिंदी समाचार), Hindi News Paper Today | The Mahakoshal Mirror

Copyright © 2026 TMMIRROR Designed and Developed by AjayGupta

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist