नवरात्रि का दूसरा दिन माता ब्रह्मचारिणी को समर्पित है।
नवरात्रि में भक्तिमय हुआ दतिया
———————————————————————
डिजिटल डेस्क न्यूज़/दतिया। मध्य प्रदेश के दतिया स्थित सिद्धपीठ मां पीतांबरा पीठ में शारदीय नवरात्रि के दूसरे दिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन करने पहुंचे। सोमवार सुबह से ही मंदिर में भक्तों की लंबी कतारें देखने को मिलीं। माता ब्रह्मचारिणी की पूजा के अवसर पर श्रद्धालुओं ने मां बगलामुखी के दर्शन किए और सुख-समृद्धि की कामना की। मंदिर परिसर में माता के जयकारों और मंत्रोच्चार से भक्तिमय माहौल बना रहा।
आस्था का प्रमुख केंद्र है पीतांबरा पीठ
दतिया का मां पीतांबरा पीठ देशभर के श्रद्धालुओं के लिए आस्था का प्रमुख केंद्र है। यहां मां बगलामुखी के दर्शन और साधना के लिए सालभर भक्त पहुंचते हैं। हालांकि, नवरात्रि के दौरान मंदिर में विशेष उत्साह देखने को मिलता है। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु माता के दर्शन कर आशीर्वाद लेते हैं।




















Discussion about this post