हाल ही में राहुल गांधी ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में अमित शाह की रैली का वीडियो दिखाया था।
इसमें अमित शाह कहते नजर आ रहे थे कि बीजेपी अगले 30 साल सत्ता में रहेगी।
राहुल के इन बयानों का जवाब देते हुए अमित शाह ने कहा- आप जिस तरह से नकारात्मक राजनीति कर रहे हैं, आपकी सरकार कभी नहीं बनने वाली है।
——————————————————————————————-
डिजिटल डेस्क न्यूज़/नेशनल। एक बार फिर से केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए खुलकर अपनी बात रखी है। शाह ने 30 साल बीजेपी के सत्ता’ में रहने वाले बयान को लेकर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पर पलटवार किया। गृह मंत्री ने कहा- मैं कहता हूं 30 साल बीजेपी सत्ता में रहेगी। उन्होंने कहा कांग्रेस कहती हैं कि वोट चोरी है, नहीं तो अमित शाह को कैसे पता चला। अरे भाई मैं यहां जन्मा हूं, यहां रहता हूं। यहीं मरूंगा। हर 6 महीने में मुझे विदेश नहीं जाना पड़ता। मैं जनता के बीच में रहता हूं।
बता दें कि हाल ही में राहुल गांधी ने अपनी एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में अमित शाह की रैली का वीडियो दिखाया था। इसमें अमित शाह कहते नजर आ रहे थे कि बीजेपी अगले 30 साल सत्ता में रहेगी। राहुल के इन बयानों का जवाब देते हुए अमित शाह ने कहा- आप (राहुल गांधी) जिस तरह से नकारात्मक राजनीति कर रहे हैं, उस आधार पर मैं कहता हूं कि अगले 30 साल तक आपकी सरकार कभी नहीं बनने वाली है। मेरी बात सुन लो।
कोर्ट पक्ष में फैसला दे दें तो अच्छी
शाह ने कहा- अभी अभी केरल में चुनाव हुआ, यही वोटर लिस्ट, यही इलेक्शन कमीशन, यही ईवीएम… आपने शपथ ले ली। इलेक्शन कमीशन अच्छा है। तेलंगाना में आप जीत गए, हिमाचल में आप जीत गए। वोटर लिस्ट अच्छी है। इलेक्शन कमीशन अच्छा है। आप तमिलनाडु में जिसे समर्थन कर रहे थे, वह जीत गया। सब अच्छा है। कोर्ट आपके पक्ष में फैसला दे दें तो अच्छी हैं। अगर आपके विरोध में फैसला दे दें तो अदालतें अच्छी नहीं।
शाह ने कहा, ये दोहरे मापदंड नहीं चलेंगे, जनता आपको जान चुकी है। आप कुछ प्रदेशों से कैडर इकट्ठा करके जनता के जनादेश को झुठला नहीं सकते। मैं आज कहना चाहता हूं कि जनता आपको जान भी रही है, देख भी रहे हो। आप मेरी आवाज नहीं सुन सकते, क्योंकि आप विदेश में बैठे हो। क्यों बैठे हो, ये भी नहीं बताते। कोई बात नहीं ये आपकी निजी जिंदगी है। मेरी बात सुनकर रख लो, अगले 30 साल तक आपका नंबर नहीं लगेगा।



















Discussion about this post