हादसे में ट्रक चालक सहित दो लोग गंभीर रूप से घायल
दोनों को उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया
———————————————————————————————
डिजिटल डेस्क/भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में शुक्रवार को एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। यहां के गांधी नगर स्थित रिलायंस पेट्रोल पंप के सामने राष्ट्रीय राजमार्ग पर बने ब्रिज से एक ट्रक करीब 20 से 25 फीट नीचे सड़क पर जा गिरा। जानकारी के अनुसार हादसे में ट्रक चालक सहित दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। दोनों को उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जानकारी के अनुसार, ट्रक एयरपोर्ट से ब्यावरा की ओर जा रहा था। इसी दौरान गांधी नगर क्षेत्र में ब्रिज से गुजरते वक्त अचानक सामने एक गाय आ गई। गाय को बचाने के प्रयास में चालक ट्रक पर से नियंत्रण खो बैठा, जिससे ट्रक ब्रिज की रेलिंग तोड़ते हुए करीब 20 से 25 फीट नीचे सड़क पर जा गिरा।
घटना में चालक सहित दो लोग घायल
इस दुर्घटना में ट्रक चालक और एक अन्य वाहन चालक गंभीर रूप से घायल हुए हैं। दोनों को तत्काल उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है।
अस्पताल की सूचना पर पहुंची पुलिस
घटना की सूचना अस्पताल से मिलने के बाद गांधी नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर हादसे से जुड़े तथ्यों की जांच शुरू कर दी है।



















Discussion about this post