मुंबई पुलिस के मुताबिक, यह धमकी भरा ईमेल अमिताभ बच्चन के बंगले के लिए था, लेकिन यह सीधे उन तक नहीं पहुंचा है, बल्कि शहर के बांद्रा-कुर्ला कॉम्प्लेक्स (BKC) इलाके के एक स्कूल को भेजा गया।
बॉलीवुड स्टार टाइगर श्रॉफ पर हमले के बाद अभिनेता अमिताभ बच्चन के जुहू स्थित बंगले ‘जलसा’ को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। वहीं, गायक दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट स्थल को भी बम से उड़ाने की धमकी दी गई है।
डिजिटल डेस्क/नेशनल। भारतीय सिनेमा जगत के महानायक अमिताभ बच्चन के निवास (बंगला)को बम से उड़ाने की धमकी मिलने की खबर आई है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक एक धमकी भरा ईमेल हुआ है। इसके बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है।
जानकारी के अनुसार मुंबई पुलिस के मुताबिक, यह धमकी भरा ईमेल अमिताभ बच्चन के बंगले के लिए था, लेकिन यह सीधे उन तक नहीं पहुंचा है, बल्कि शहर के बांद्रा-कुर्ला कॉम्प्लेक्स (BKC) इलाके के एक स्कूल को भेजा गया। जैसे ही इसकी जानकारी पुलिस को मिली, सुरक्षा एजेंसियां तुरंत अलर्ट हो गईं हैं।
उल्लेखनीय है कि अभी हाल ही में अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर जानलेवा हमला हुआ था। इस वजह से भी अमिताभ बच्चन के बंगले को बम से उड़ने की जानकारी को गंभीरता से लिया जा रहा है। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि यह ईमेल किसने और क्यों भेजा। हालांकि, अभी तक यह साफ नहीं हो पाया है कि धमकी में अमिताभ बच्चन के किस बंगले ‘जलसा’ या ‘प्रतीक्षा’ को निशाना बनाने की बात कही गई है।
फिलहाल, पुलिस ईमेल भेजने वाले का पता लगाने के लिए साइबर सेल की मदद ले रही है और अमिताभ बच्चन के घर के आसपास सुरक्षा भी कड़ी कर दी गई है।
गौरतलब है कि मुंबई में इस तरह की फर्जी धमकियों का सिलसिला पहले भी देखा गया है। कुछ वक्त पहले मुंबई महानगरपालिका (BMC) के दफ्तर को भी ऐसा ही एक धमकी भरा ईमेल मिला था। इसके बाद तुरंत पुलिस और सुरक्षा टीमों ने पूरे दफ्तर की बारीकी से तलाशी ली, लेकिन गनीमत रही कि जांच के दौरान कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला।



















Discussion about this post