मुख्यमंत्री ने पुलिस के नए ऐप का भी शुभारंभ किया।
इस ऐप के जरिए नागरिक अपने नजदीकी पुलिस थाने और ड्यूटी पर तैनात अधिकारी की जानकारी हासिल कर सकेंगे।
डिजिटल डेस्क न्यूज़/इंदौर। दशहरे के अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह की सनातन यात्रा पर तंज कसते हुए कहा कि भगवान के नाम पर यात्रा करते हैं तो भाव भी जरूरी है। मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को विजयादशमी की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सत्य और असत्य पर विजय का यह पर्व सरकार और समाज मिलकर मना रहे हैं। लगातार तीसरे साल प्रदेश में सरकार और समाज की सहभागिता से दशहरा उत्सव आयोजित किया जा रहा है।
पुलिस को 51 हाईटेक बाइक की सौगात

दशहरा उत्सव के दौरान इंदौर पुलिस को सीएसआर (CSR) फंड से मिलीं 51 हाईटेक बाइक सौंपी गईं। इन बाइकों से पुलिस को संकरी गलियों में अपराधियों का पीछा करने और त्वरित कार्रवाई करने में मदद मिलेगी। जहां फर्स्ट रिस्पॉन्स व्हीकल (FRV) पहुंचने में परेशानी होती है, वहां ये बाइक पुलिस के लिए कारगर साबित हो सकती हैं।
नए ऐप से पुलिस तक पहुंचना होगा आसान
मुख्यमंत्री ने पुलिस के नए ऐप का भी शुभारंभ किया। इस ऐप के जरिए नागरिक अपने नजदीकी पुलिस थाने और ड्यूटी पर तैनात अधिकारी की जानकारी हासिल कर सकेंगे। जरूरत पड़ने पर संबंधित अधिकारी से तत्काल संपर्क भी कर सकेंगे। सरकार का दावा है कि हाईटेक संसाधनों और डिजिटल सुविधाओं से पुलिस की पहुंच मजबूत होगी और आम नागरिकों के लिए मदद पाना आसान बनेगा।



















Discussion about this post