प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में दिनभर बैठकों का दौर चला। बैठक में जबलपुर, सागर, नर्मदापुरम और इंदौर संभाग की समीक्षा बैठक कांग्रेस की इन समीक्षा बैठकों को प्रदेश में संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करने की कवायद के रूप में देखा जा रहा है।
डिजिटल डेस्क न्यूज़/भोपाल। मध्य प्रदेश में वापसी के लिए और अपने पैर जमाने कांग्रेस संगठन को मजबूत करने में जुट गई है। इसी क्रम में आगामी रणनीति को प्रभावी बनाने के लिए कांग्रेस ने अपनी संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा शुरू कर दी है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के नेतृत्व में शुक्रवार को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में दिनभर बैठकों का दौर चला। बैठक में जबलपुर, सागर, नर्मदापुरम और इंदौर संभाग की समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
बैठक में कार्यकर्ताओं की भूमिका और पार्टी की गतिविधियों पर चर्चा हुई
बैठकों में जिला एवं विधानसभा स्तर पर संगठन की सक्रियता, कार्यकर्ताओं की भूमिका और पार्टी की गतिविधियों की प्रगति पर चर्चा हुई। इसके अलावा संगठन के विस्तार करने, पदाधिकारियों की जिम्मेदारी तय करने और जनता से जुड़े मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाने की रणनीति पर चर्चा हुई। बैठक में संगठन महामंत्री संजय कामले, प्रदेश महासचिव गौरव रघुवंशी सहित संबंधित संभागों के जिला अध्यक्ष, जिला प्रभारी, विधानसभा प्रभारी और अन्य पदाधिकारी शामिल हुए।
जीतू पटवारी ने पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं को लगातार सक्रिय रहने कहा
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने पदाधिकारियों से संगठनात्मक जिम्मेदारियों को गंभीरता से निभाने और अपने-अपने क्षेत्रों में सक्रिय रहने की बात कही। उन्होंने समर्पित कार्यशैली, निरंतर जनसंपर्क और जमीनी स्तर पर सक्रियता को संगठन की मजबूती के लिए महत्वपूर्ण बताया। बैठक में इस बात पर भी जोर रहा कि संगठन की समीक्षा केवल औपचारिकता बनकर न रह जाए, बल्कि उसके आधार पर कामकाज में सुधार और गतिविधियों में तेजी लाई जाए। इसके अलावा जनहित के मुद्दों को भी उठाने पर चर्चा की गई।



















Discussion about this post