गुवाहाटी (असम)। कांग्रेस नेता व सांसद राहुल गांधी, पार्टी महासचिव केसी वेणुगोपाल, भारतीय राष्ट्रीय छात्र संघ अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के प्रभारी कन्हैया कुमार और अन्य व्यक्तियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं और सार्वजनिक संपत्ति क्षति निवारण अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।
जानकारी के अनुसार एफआईआर असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के मंगलवार को उस बयान के बाद आई है जिसमें उन्होंने कहा था कि राज्य पुलिस राहुल गांधी के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज करेगी और लोकसभा चुनाव के बाद उन्हें गिरफ्तार करेगी।
हिमंत बिस्वा ने किया एक्स पर पोस्ट
मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने इस मामले में सोशल मीडिया X (पूर्व में ट्विटर) पर पोस्ट कर लिखा, ‘कांग्रेस सदस्यों द्वारा आज हिंसा, उकसावे, सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने और पुलिस कर्मियों पर हमले के अनियंत्रित कृत्यों के संदर्भ में,राहुल गांधी, केसी वेणुगोपाल, कन्हैया कुमार और अन्य व्यक्तियों के खिलाफ धारा 120(बी)143/147/188/283/353/332/333/427 आईपीसी आर/डब्ल्यू धारा के तहत एफआईआर दर्ज की गई है।


















Discussion about this post