खेलो इण्डिया यूथ गेम्स-2023 चैन्नई में मध्यप्रदेश के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन
⏩ एक स्वर्ण, एक रजत और 2 कांस्य पदक जीता
⏩ स्क्वॉश के खिलाड़ी तनवीर मुद्रा ने जीता स्वर्ण पदक
Rakesh Mishra: द मिरर
भोपाल। खेलो इंडिया यूथ गेम्स- 2023 का आयोजन 19 जनवरी से 31 जनवरी 2024 तक तमिलनाडु के विभिन्न शहर चैन्नई, कोयंबटूर, मदुरई एवं त्रिची में कुल 26 खेल विधाओं में आयोजित किया जा रहा है। मध्यप्रदेश को कल मंगलवार को स्क्वॉश, गटका, योगा और एथेलेटिक्स खेल में पदक प्राप्त हुये हैं।
गटका खेल में 01 कांस्य पदक अर्जित किया:
गटका (फारी सोटी बालिका टीम) खेल में जसप्रीत कौर, असप्रीत कौर और बलजीत कौर की टीम ने अपने अपने प्रारंभिक मुकाबलों में चण्डीगढ़ और तमिलनाडू की टीम को परास्त किया था। कांस्य पदक के मुकाबले में पंजाब की टीम ने मध्यप्रदेष की टीम को परास्त किया।
स्क्वॉश खेल में 01 स्वर्ण पदक-तनवीर मुद्रा:
तनवीन इण्डिया के रैंक न. -1 के खिलाड़ी हैं। अपनी प्रतिष्ठा के अनुरूप प्रदर्शन करते हुये तनवीर ने म.प्र. के लिए पहला स्वर्ण पदक दिलाया है। फायनल मुकाबले मे तनवीर ने आर्यन प्रताप सिंह उत्तर प्रदेश के खिलाड़ी है, को 3-2 से शिकस्त देकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। तनवरी इन्दौर के खिलाड़ी है।
पोल वोल्ट में 01 रजत पदक-अमन सिंह:
म.प्र. के खिलाड़ी अमन सिंह ने कल हुये पोल वोल्ट मुकाबले में 4.40 मी. की छलांग लगाकर रजत पदक अपने नाम किया। प्रतियोगिता का स्वर्ण पदक आर्यन देव, उत्तर प्रदेश तथा कांस्य पदक कविन राजस, तमिलनाडू का मिला। यहां उल्लेखनीय है कि अमन और आर्यन देव ने 4.40 मी की छलांग लगाई थी। लेकिन अमन ने दूसरी कोशिश में यह छलांग लगाई, जिसके कारण उन्हें रजत पदक से संतुष्ट होना पड़ा।
योग खेल में 1 कांस्य पदक – कु. रीया और कु. निष्ठा:
म.प्र. की बालिका खिलाड़ी कु. निष्ठा और रिया ने आर्टिस्टिक योगा विधा में 132.07 अंको के साथ 01 कांस्य पदक अर्जित कर प्रदेश को गौरवान्वित किया।



















Discussion about this post